सहरसा नगर निगम ने वार्ड संख्या 13 स्थित न्यू कॉलोनी पोखर के सौंदर्यीकरण और कायाकल्प के लिए अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। गुरुवार शाम नगर निगम प्रशासन जेसीबी बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचा और पोखर के चारों ओर बनी अवैध दुकानों व संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई की। यह पोखर वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में था। नगर निगम इसे जिले का एक आदर्श और आकर्षक पर्यटन स्थल बनाना चाहता है। पोखर की सरकारी भूमि पर कई दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर रखा था। नगर निगम ने पहले इन अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी भूमि खाली नहीं की गई, जिसके बाद निगम को बुलडोजर के साथ कार्रवाई करनी पड़ी। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया कि उन्हें शुक्रवार सुबह 7 बजे तक का समय दिया जाए, ताकि वे अपनी दुकानें और सामान स्वयं हटा सकें। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने मानवीय दृष्टिकोण से यह अनुरोध स्वीकार कर लिया। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने स्पष्ट किया कि यदि शुक्रवार सुबह 7 बजे तक सरकारी भूमि खाली नहीं की गई, तो इसके बाद बिना किसी अतिरिक्त सूचना के बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। सैर-सपाटे के लिए तालाब को किया जाएगा विकसित नगर आयुक्त ने बताया कि न्यू कॉलोनी पोखर का सौंदर्यीकरण नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस पोखर को इस तरह विकसित किया जाएगा कि यह जिले का एक बेहतरीन सार्वजनिक स्थल बने, जहां लोग सैर-सपाटे और सुकून के पल बिता सकें। इसके लिए पोखर की सफाई, चारों ओर सौंदर्यीकरण, पाथवे, बैठने की व्यवस्था और हरियाली विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए मजदूर लगाए गए हैं और लगातार काम चल रहा है। नगर निगम प्रशासन ने यह भी संदेश दिया है कि शहर के सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सहरसा नगर निगम ने वार्ड संख्या 13 स्थित न्यू कॉलोनी पोखर के सौंदर्यीकरण और कायाकल्प के लिए अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। गुरुवार शाम नगर निगम प्रशासन जेसीबी बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचा और पोखर के चारों ओर बनी अवैध दुकानों व संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई की। यह पोखर वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में था। नगर निगम इसे जिले का एक आदर्श और आकर्षक पर्यटन स्थल बनाना चाहता है। पोखर की सरकारी भूमि पर कई दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर रखा था। नगर निगम ने पहले इन अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी भूमि खाली नहीं की गई, जिसके बाद निगम को बुलडोजर के साथ कार्रवाई करनी पड़ी। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया कि उन्हें शुक्रवार सुबह 7 बजे तक का समय दिया जाए, ताकि वे अपनी दुकानें और सामान स्वयं हटा सकें। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने मानवीय दृष्टिकोण से यह अनुरोध स्वीकार कर लिया। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने स्पष्ट किया कि यदि शुक्रवार सुबह 7 बजे तक सरकारी भूमि खाली नहीं की गई, तो इसके बाद बिना किसी अतिरिक्त सूचना के बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। सैर-सपाटे के लिए तालाब को किया जाएगा विकसित नगर आयुक्त ने बताया कि न्यू कॉलोनी पोखर का सौंदर्यीकरण नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस पोखर को इस तरह विकसित किया जाएगा कि यह जिले का एक बेहतरीन सार्वजनिक स्थल बने, जहां लोग सैर-सपाटे और सुकून के पल बिता सकें। इसके लिए पोखर की सफाई, चारों ओर सौंदर्यीकरण, पाथवे, बैठने की व्यवस्था और हरियाली विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए मजदूर लगाए गए हैं और लगातार काम चल रहा है। नगर निगम प्रशासन ने यह भी संदेश दिया है कि शहर के सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


