Heavy fog: शहर में छाया रहा घना कोहरा, विजिबिलिटी रही 20 मीटर तक, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Heavy fog: शहर में छाया रहा घना कोहरा, विजिबिलिटी रही 20 मीटर तक, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

अंबिकापुर. पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को सरगुजा में घना कोहरा (Heavy fog) छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता 10-20 मीटर तक सिमटी रही। ऐसे में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। पास की वस्तुएं दिखाई नहीं दे रही थी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार विक्षोभ का असर अगले 2 दिनों तक रहने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार इस समय मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ से प्रेरित एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य-उत्तरी भारत के ऊपर से गुजर रहा है। इसका असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में देखा जा रहा है। बुधवार से ही आसमान में बादल व कोहरे का असर (Heavy fog) देखा जा रहा है।

गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 10-20 मीटर तक रही। हाइवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही, क्योंकि पास की वस्तुएं भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी। कोहरे (Heavy fog) का असर करीब ११ बजे तक रहा।

तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 से 3 दिनों तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे एक बार ठंड की वापसी देखी जा रही है। हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है। घने कोहरे (Heavy fog) छा सकते हैं।

Heavy fog: अधिकतम तापमान में गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की सक्रियता व कोहरे (Heavy fog) के कारण अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं गुरवार को अधिकतम तापमान गिरकर 22.9 डिग्री पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम 11.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *