नाबालिग से रेप, 3 आरोपी गिरफ्तार:कैमूर में वीडियो ब्लैकमेल कर लगातार किया गलत काम, SP ने दी जानकारी

नाबालिग से रेप, 3 आरोपी गिरफ्तार:कैमूर में वीडियो ब्लैकमेल कर लगातार किया गलत काम, SP ने दी जानकारी

कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने गुरुवार को SDPO कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि दो लड़कों ने नाबालिग से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो के आधार पर वे पीड़िता को ब्लैकमेल कर लगातार उसका शोषण कर रहे थे। बाद में एक तीसरा लड़का भी इस मामले में शामिल हो गया और लड़की पर दबाव बनाने लगा। तीन घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया आखिरकार पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई, जिसके बाद उन्होंने चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तीन घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो बालिग और एक नाबालिग है। सभी आरोपी उसी गांव के निवासी हैं। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पीड़िता को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है। ”महिला अपराधों के प्रति पुलिस पूरी तरह सतर्क” पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और महिला अपराधों के प्रति पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच जारी रखे हुए है और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने गुरुवार को SDPO कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि दो लड़कों ने नाबालिग से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो के आधार पर वे पीड़िता को ब्लैकमेल कर लगातार उसका शोषण कर रहे थे। बाद में एक तीसरा लड़का भी इस मामले में शामिल हो गया और लड़की पर दबाव बनाने लगा। तीन घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया आखिरकार पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई, जिसके बाद उन्होंने चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तीन घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो बालिग और एक नाबालिग है। सभी आरोपी उसी गांव के निवासी हैं। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पीड़िता को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है। ”महिला अपराधों के प्रति पुलिस पूरी तरह सतर्क” पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और महिला अपराधों के प्रति पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच जारी रखे हुए है और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *