जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या:दूसरे बुजुर्ग ने लकड़ी से किया वार, वारदात के बाद से फरार था आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या:दूसरे बुजुर्ग ने लकड़ी से किया वार, वारदात के बाद से फरार था आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग ने दूसरे बुजुर्ग की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच जादू-टोना की बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हुई। एक ने लकड़ी से दूसरे पर वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को पकड़ लिया। मामला जिले के भांसी थाना क्षेत्र का है।
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मृतक मुरहा अतरा और आरोपी भीमा अतरा (66) दोनों ग्राम मांझीपारा मसेनार के निवासी हैं। घटना 27 जनवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे की है, जब जादू-टोना को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी भीमा अतरा ने गुस्से में पास की बाड़ी से लकड़ी का खोटला उठाकर मुरहा अतरा के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है
घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अनिल अतरा की रिपोर्ट पर थाना भांसी में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वहीं पुलिस टीम ने त्वरित विवेचना करते हुए 29 जनवरी को मसेनार गांव में दबिश देकर आरोपी भीमा अतरा को दोपहर 1:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का खोटला भी बरामद कर जब्त किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *