Stabbing: घर में घुसकर 2 युवकों ने महिला को मारा चाकू, किए 6 वार, पति देखने गया था फुटबॉल मैच

Stabbing: घर में घुसकर 2 युवकों ने महिला को मारा चाकू, किए 6 वार, पति देखने गया था फुटबॉल मैच

बिश्रामपुर। सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत एक गांव में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घर में अकेली महिला पर 2 अज्ञात युवकों ने गुरुवार की शाम चाकू से ताबड़तोड़ वार (Stabbing) कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के दौरान महिला का पति फुटबॉल मैच देखने गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शंकरपुर निवासी अमर सिंह गुरुवार को जरही में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता देखने गया था। घर पर उसकी पत्नी सिरमेन सिंह 28 वर्ष अकेली थी। इसी बीच शाम को 2 अज्ञात युवक उसके घर में घुस आए और पत्नी पर चाकू (Stabbing) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Stabbing
Stabbing demo pic

हमलावरों ने महिला के सिर, पेट, हाथ, सीने में 6 वार किए, इससे उसे गंभीर चोटें (Stabbing) आईं और वह लहूलुहान होकर गिर गई। शोर सुनकर गांव के लोग वहां पहुुंचे और घायल महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Stabbing: आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि घायल महिला अमर सिंह की दूसरी पत्नी है। मामले में देर शाम घटना की सूचना लटोरी पुलिस को भी दी गई। चाकूबाजी (Stabbing) की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *