विंग्स इंडिया अवार्ड्स 2026 में अमौसी एयरपोर्ट बना टॉप:5-10 मिलियन यात्री श्रेणी में देश का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा चुना गया लखनऊ

विंग्स इंडिया अवार्ड्स 2026 में अमौसी एयरपोर्ट बना टॉप:5-10 मिलियन यात्री श्रेणी में देश का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा चुना गया लखनऊ

राजधानी का चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक बार फिर चर्चा में है। हैदराबाद में हुए विंग्स इंडिया अवार्ड्स 2026 में लखनऊ एयरपोर्ट को 5 से 10 मिलियन यात्रियों वाली श्रेणी में देश का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा चुना गया है। यह पुरस्कार यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और अच्छे प्रबंधन के लिए दिया गया। यात्रियों की सहूलियत पर किया गया खास काम पिछले एक साल में लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई बदलाव किए गए। चेक-इन प्रक्रिया को आसान बनाया गया, सुरक्षा जांच में लगने वाला समय कम हुआ, साफ-सफाई बेहतर की गई और यात्रियों की मदद के लिए स्टाफ और संकेत बोर्ड मजबूत किए गए। इन्हीं वजहों से लखनऊ एयरपोर्ट को यह सम्मान मिला। हैदराबाद में हुआ कार्यक्रम यह पुरस्कार हैदराबाद के बेगमपेट में 28 से 31 जनवरी 2026 के बीच हुए विंग्स इंडिया 2026 कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने किया। भारत का विमानन क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा भारत का विमानन क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में अब 800 से ज्यादा विमान उड़ान भर रहे हैं और हवाई अड्डों की संख्या भी पहले से ज्यादा हो गई है। आने वाले समय में नए एयरपोर्ट शुरू होने से यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *