पूर्णिया में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहा था, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से गई जान

पूर्णिया में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहा था, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से गई जान

पूर्णिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की इलाज के दौरान GMCH पूर्णिया में मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुंडा चौक के पास हुआ। मृतक अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। युवक की मौत के बाद से उसकी पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदी कठुआ वार्ड 10 निवासी मिट्टू कुमार (24) के रूप में हुई है। गुंडा चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मिट्टू घर एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान गुंडा चौक के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख चालक कार समेत मौके से भाग निकला। इधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे GMCH पूर्णिया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मिट्ठू की मौत हो गई। तीन साल पहले युवक की शादी हुई थी, एक बच्चे का था पिता परिजनों ने बताया कि मिट्टू की शादी तीन साल पहले हुई थी और उसकी एक छोटी बच्ची है। वो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पूर्णिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की इलाज के दौरान GMCH पूर्णिया में मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुंडा चौक के पास हुआ। मृतक अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। युवक की मौत के बाद से उसकी पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदी कठुआ वार्ड 10 निवासी मिट्टू कुमार (24) के रूप में हुई है। गुंडा चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मिट्टू घर एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान गुंडा चौक के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख चालक कार समेत मौके से भाग निकला। इधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे GMCH पूर्णिया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मिट्ठू की मौत हो गई। तीन साल पहले युवक की शादी हुई थी, एक बच्चे का था पिता परिजनों ने बताया कि मिट्टू की शादी तीन साल पहले हुई थी और उसकी एक छोटी बच्ची है। वो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *