50 हजार का इनामी कुख्यात मुन्ना यादव गिरफ्तार:खगड़िया में थाना, DIU टीम और STF का जॉइंट एक्शन; लंबे समय से था फरार

50 हजार का इनामी कुख्यात मुन्ना यादव गिरफ्तार:खगड़िया में थाना, DIU टीम और STF का जॉइंट एक्शन; लंबे समय से था फरार

खगड़िया पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार और वांछित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी क्रम में बेलदौर थाना, DIU टीम खगड़िया और STF (SOG-03) पटना की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मुन्ना यादव (पिता ललन यादव, निवासी केजारी, थाना बेलदौर, जिला खगड़िया) को बेलदौर थाना क्षेत्र के माली चौक से पकड़ा गया। वह बेलदौर थाना कांड संख्या 143/24 में वांछित अभियुक्त था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सटीक रणनीति बनाकर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। आपराधिक इतिहास काफी लंबा और गंभीर रहा मुन्ना यादव का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और गंभीर रहा है। वर्ष 2015 से 2024 तक उसके खिलाफ बेलदौर थाना में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, अवैध हथियार रखने, मारपीट, लूट और रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह अपने क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन गया था। इस सफल अभियान में बेलदौर थानाध्यक्ष पु.नि. अजित कुमार, स.अ.नि. उमेश प्रसाद, DIU टीम खगड़िया, STF (SOG-03) पटना और सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीमवर्क और सटीक सूचना तंत्र के दम पर पुलिस ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार गोगरी SDPO साक्षी कुमारी ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपराध से जुड़ी किसी भी सूचना को निडर होकर पुलिस के साथ साझा करने की अपील की। खगड़िया पुलिस ने स्पष्ट किया कि जन-जन की सुरक्षा और सेवा के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। खगड़िया पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार और वांछित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी क्रम में बेलदौर थाना, DIU टीम खगड़िया और STF (SOG-03) पटना की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मुन्ना यादव (पिता ललन यादव, निवासी केजारी, थाना बेलदौर, जिला खगड़िया) को बेलदौर थाना क्षेत्र के माली चौक से पकड़ा गया। वह बेलदौर थाना कांड संख्या 143/24 में वांछित अभियुक्त था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सटीक रणनीति बनाकर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। आपराधिक इतिहास काफी लंबा और गंभीर रहा मुन्ना यादव का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और गंभीर रहा है। वर्ष 2015 से 2024 तक उसके खिलाफ बेलदौर थाना में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, अवैध हथियार रखने, मारपीट, लूट और रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह अपने क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन गया था। इस सफल अभियान में बेलदौर थानाध्यक्ष पु.नि. अजित कुमार, स.अ.नि. उमेश प्रसाद, DIU टीम खगड़िया, STF (SOG-03) पटना और सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीमवर्क और सटीक सूचना तंत्र के दम पर पुलिस ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार गोगरी SDPO साक्षी कुमारी ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपराध से जुड़ी किसी भी सूचना को निडर होकर पुलिस के साथ साझा करने की अपील की। खगड़िया पुलिस ने स्पष्ट किया कि जन-जन की सुरक्षा और सेवा के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *