नालंदा में बर्थडे पार्टी में कर रहा था फायरिंग, अरेस्ट:कट्टा, कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, दोस्तों के साथ ताबड़तोड़ दाग रहा था बुलेट

नालंदा में बर्थडे पार्टी में कर रहा था फायरिंग, अरेस्ट:कट्टा, कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, दोस्तों के साथ ताबड़तोड़ दाग रहा था बुलेट

नालंदा में एक बर्थडे पार्टी के दौरान की गई हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला 28 जनवरी 2026 का है। सुबह करीब 9 बजे नालंदा थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाइल पर एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें रात के अंधेरे में तीन-चार युवक मौज-मस्ती करते नजर आ रहे थे। इनमें से एक युवक हाथ में कट्टा लेकर हवा में फायरिंग कर रहा था। वीडियो देखने के बाद स्पेशल टीम का किया था गठन जांच में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान पचवारा गांव निवासी (22) गोलू कुमार रूप में की गई। इसके बाद राजगीर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी ने किया जुर्म कबूल पुलिस पूछताछ में आरोपी गोलू कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि यह वीडियो उसके जन्मदिन की पार्टी का है, जो पचवारा गांव में आयोजित की गई थी। पार्टी में उसके साथ नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा गांव के तीन दोस्त (रौशन राज (23), टिल्लू उर्फ अजय कुमार (25) और अमन उर्फ शिवम (23)) भी शामिल थे। इन सभी ने मिलकर जश्न मनाया, जिस दौरान यह हर्ष फायरिंग की गई। संयुक्त टीम ने किया ऑपरेशन सफल इस सफल अभियान में राजगीर और नालंदा पुलिस की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में एसडीपीओ राजगीर सुनील कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक राजगीर अंचल संजय कुमार, थानाध्यक्ष राजगीर रमण कुमार, थानाध्यक्ष नालंदा प्रमोद कुमार और थानाध्यक्ष सिलाव मुरली मनोहर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। नालंदा में एक बर्थडे पार्टी के दौरान की गई हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला 28 जनवरी 2026 का है। सुबह करीब 9 बजे नालंदा थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाइल पर एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें रात के अंधेरे में तीन-चार युवक मौज-मस्ती करते नजर आ रहे थे। इनमें से एक युवक हाथ में कट्टा लेकर हवा में फायरिंग कर रहा था। वीडियो देखने के बाद स्पेशल टीम का किया था गठन जांच में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान पचवारा गांव निवासी (22) गोलू कुमार रूप में की गई। इसके बाद राजगीर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी ने किया जुर्म कबूल पुलिस पूछताछ में आरोपी गोलू कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि यह वीडियो उसके जन्मदिन की पार्टी का है, जो पचवारा गांव में आयोजित की गई थी। पार्टी में उसके साथ नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा गांव के तीन दोस्त (रौशन राज (23), टिल्लू उर्फ अजय कुमार (25) और अमन उर्फ शिवम (23)) भी शामिल थे। इन सभी ने मिलकर जश्न मनाया, जिस दौरान यह हर्ष फायरिंग की गई। संयुक्त टीम ने किया ऑपरेशन सफल इस सफल अभियान में राजगीर और नालंदा पुलिस की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में एसडीपीओ राजगीर सुनील कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक राजगीर अंचल संजय कुमार, थानाध्यक्ष राजगीर रमण कुमार, थानाध्यक्ष नालंदा प्रमोद कुमार और थानाध्यक्ष सिलाव मुरली मनोहर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *