भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन चौक के पास गुरुवार को एक युवक को बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और बाद में उसे तातारपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान मुंगेर जिले के धीरज कुमार के रूप में हुई है। हालांकि, जिस बच्चे का लॉकेट काटा गया था, वह बरामद नहीं हो सका। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से तीन अन्य सोने के लॉकेट मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। लॉकेट छिनकर भाग रहा था आरोपी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ ऑटो से रेलवे स्टेशन चौक पर उतरी थी। इसी दौरान पीछे से आए युवक ने मौका पाकर बच्चे के गले से ब्लेड से सोने का लॉकेट काट लिया और भागने का प्रयास करने लगा। बच्चे के रोने और महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। लिखित शिकायत के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी घटना की सूचना मिलते ही तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। तातारपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ जारी है। पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद किए गए तीनों लॉकेट किसके हैं और क्या आरोपी किसी गिरोह का सदस्य है। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने और बच्चों की सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन चौक के पास गुरुवार को एक युवक को बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और बाद में उसे तातारपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान मुंगेर जिले के धीरज कुमार के रूप में हुई है। हालांकि, जिस बच्चे का लॉकेट काटा गया था, वह बरामद नहीं हो सका। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से तीन अन्य सोने के लॉकेट मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। लॉकेट छिनकर भाग रहा था आरोपी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ ऑटो से रेलवे स्टेशन चौक पर उतरी थी। इसी दौरान पीछे से आए युवक ने मौका पाकर बच्चे के गले से ब्लेड से सोने का लॉकेट काट लिया और भागने का प्रयास करने लगा। बच्चे के रोने और महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। लिखित शिकायत के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी घटना की सूचना मिलते ही तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। तातारपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ जारी है। पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद किए गए तीनों लॉकेट किसके हैं और क्या आरोपी किसी गिरोह का सदस्य है। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने और बच्चों की सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।


