रायगढ़ में महापौर के वार्ड में घटिया सड़क निर्माण:मोहल्लेवासियों ने विरोध जताया, अब उखाड़ कर फिर बना रहे, महापौर बोले- संतुष्टी नहीं मिलेगा तो पेमेंट नहीं करेंगे

रायगढ़ में महापौर के वार्ड में घटिया सड़क निर्माण:मोहल्लेवासियों ने विरोध जताया, अब उखाड़ कर फिर बना रहे, महापौर बोले- संतुष्टी नहीं मिलेगा तो पेमेंट नहीं करेंगे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महापौर के गृह वार्ड में गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण किया जा रहा था। यह सड़क तीन वार्डों को जोड़ती। ऐसे में इस गुणवत्तविहीन निर्माण को लेकर मोहल्लेवासियों ने विरोध जताया, तो अब उस सड़क को उखाड़ कर फिर से बनाने की प्रक्रिया की जा रही है। वार्ड नंबर 38 सोनूमुड़ा से लेकर वार्ड नंबर 37 और 42 तक को जोड़ने वाली सड़क का बीटी निर्माण किया जा रहा था। ताकि क्षेत्र की खराब सड़क से लोगों को मुक्ति मिल सके। तकरीबन 1 करोड़ 22 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण तो शुरू हुआ, पर गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। ऐसे में इसका विरोध क्षेत्र के पूर्व पार्षद समेत मोहल्लेवासियों ने किया। तब महापौर जीवर्धन चौहान को इसकी जानकारी लगने के बाद उन्होंने सड़क निर्माण को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निर्देश दिए। जिसके बाद अब उस सड़क में किए गए डमरीकरण कार्य को उखाड़ कर फिर से नया सड़क बनाने की प्रक्रिया की जा रही है।
भ्रष्टाचार करने के लिए ऐसा किए
पूर्व पार्षद मुरारी भट्ट ने बताया कि यह रोड वार्ड नंबर 38 से 37 और 42 तक बजरंग डीपा तक जोड़ता। इससे पहले तकरीबन 10-12 साल पहले यहां सीमेंट रोड बनाया गया था। उसी के उपर बीटी सड़क बनाकर भ्रष्टाचार को अंजाम देने के लिए ऐसा किया जा रहा था। गुणवत्तविहीन सड़क निर्माण का विरोध किया गया, तो निगम के तरफ से अधिकारी आए थे और अब इसे उखाड़ रहे हैं।
निर्माण में संतुष्टी नहीं मिलने तक पेंमेंट नहीं होगा
महापौर जीवर्धन चौहान ने बताया कि वह मेरा गृह वार्ड है। वहां बीटी सड़क में गुणवत्ताविहीन निर्माण का मेरे संज्ञान में आने के बाद ठेकेदार व इंजिनियर को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसमें काम करने और काम कराने वाले दोनों के उपर कार्रवाई होनी चाहिए। दोबारा सड़क को बना कर देना होगा। जब तक निर्माण में संतुष्टी नहीं मिलेगी, पेंमेंट नहीं किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *