अतिक्रमण और गदंगी के ऑनलाइन चालान काटेगा निगम:मोबाइल ऐप से होगी शिकायत, संबधित अधिकारी तक पहुंचेगी शिकायतें

अतिक्रमण और गदंगी के ऑनलाइन चालान काटेगा निगम:मोबाइल ऐप से होगी शिकायत, संबधित अधिकारी तक पहुंचेगी शिकायतें

नगर निगम कोटा से जुडी समस्याओं की शिकायत लोग मोबाइल ऐप पर कर सकेंगे। खास बात यह है कि ऐप के जरीये अधिकारी अतिक्रमण, गंदगी फैलाने जैसी शिकायतों पर एक्शन भी ले सकेंगे और ऑनलाइन ही चालान भी काटे जा सकेंगे। ऐप का काम अब शुरू कर दिया गया है। 311 ऐप नगर निगम की तरफ से तैयार करवाया जा रहा है जिसके लेकर एक निजी बैंक के बीच एमओयू भी हो चुका है। ऐप पर लोग अपनी शिकायत देंगे, शिकायत संबधित अधिकारी के पास पहुंचेगी और उस पर क्या एक्शन लिया गया इसकी जानकारी भी शिकायतकर्ता को ऐप पर मिल जाएगी। निगम आयुक्त ओपी मेहरा ने बताया कि ऐप तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें निगम के सभी वार्डों की मैपिंग, और वहां नियुक्त अधिकारियों, इंजीनियर,हेल्थ ऑफिसर का डाटा ऐप में फीड होगा। सुगम पोर्टल से होने वाली शिकायतें भी इस ऐप पर नजर आएंगी। व्यक्ति इस ऐप के जरीये अपनी शिकायत कर सकेंगे और वह फीड डाटा के अनुसार संबधित अधिकारी तक पहुंचेगी। अतिक्रमण, गंदगी की शिकायत मिलने पर अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में इस ऐप के जरीये डिजिटल चालान बना सकेंगे। इस ऐप से कचरा प्वॉइंट, सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण एवं सार्वजनिक शौचालयों से संबंधित शिकायतें और मॉनीटरिंग की जा सकी। टीपर्स की रीयल टाइम ट्रैकिंग हो सकेगी। नगर निगम से संबंधित कामों का भुगतान और फीडबैक, सामुदायिक भवनों की ऑनलाइन बुकिंग, निराश्रित पशुओं एवं मृत मवेशियों को हटाने से संबंधित शिकायतें इसी ऐप से होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *