झाबुआ के तेजस जैन इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में निर्वाचित:टॉप 5 में 1026 मत मिले, बुधवार देर रात घोषित हुए परिणाम

झाबुआ के तेजस जैन इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में निर्वाचित:टॉप 5 में 1026 मत मिले, बुधवार देर रात घोषित हुए परिणाम

झाबुआ जिले के युवा एडवोकेट तेजस जैन इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। बुधवार देर रात घोषित परिणामों में, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मैदान में उतरे आठ अधिवक्ताओं में से शीर्ष पांच को विजेता घोषित किया गया। इनमें तेजस जैन ने 1026 मत प्राप्त किए। अन्य निर्वाचित सदस्यों में राहुल पांचाल (1292 मत), अमन मालवीय (1024 मत), रश्मेन्द्र सूर्यवंशी (1012 मत) और अर्निक जैन (911 मत) शामिल हैं। बालकृष्ण रॉयल को 690 मत, उत्कर्ष देसाई को 666 मत और शेखर यादव को 530 मत मिले। तेजस जैन की यह जीत उनके व्यक्तिगत करियर के साथ-साथ झाबुआ जिले के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इंडियन लॉ सोसायटी (ILS) पुणे से लॉ मास्टर्स (एल.एल.एम.) की उपाधि प्राप्त तेजस जैन ने अपनी वकालत की शुरुआत थांदला और झाबुआ जिला न्यायालयों से की थी। 28 जनवरी को संपन्न हुए इन चुनावों में कुल 2632 अधिवक्ताओं में से 1914 ने मतदान किया था।
तेजस जैन अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ के सदस्य संदीप महेंद्र जैन के सुपुत्र हैं। वे वकालत के साथ-साथ खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। वह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में झाबुआ जिले के पहले खिलाड़ी रह चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में कई बार सफलता प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त, तेजस जैन भारत में रोटरेक्ट क्लबों के सर्वोच्च निकाय ‘रोटरेक्ट इंडिया एमडीआईओ’ की लर्निंग एंड डेवलपमेंट कमेटी के वाइस चेयरमैन के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। तेजस जैन की इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष संदीप डाकोलिया, संरक्षक ऋतुराज बुड़ावनवाला और हिम्मत मेहता, महासचिव शिरीष सकलेचा सहित विशाल बागमार, गौरव दुग्गड़, राजेश नाहर, नेमीचंद कावड़िया, अरुण बुरड़ और विमल कटारिया ने उन्हें बधाई दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *