गोपालगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही टाटा मोटर के पास हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान छवही गांव निवासी राजेश प्रसाद के 40 वर्षीय बेटे रंजन कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉडल अस्पताल, गोपालगंज भेजा। पैदल घर लौटने के दौरान हादसा रंजन कुमार किसी काम से बाहर गए थे और पैदल अपने घर लौट रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पेशे से ड्राइवर थे रंजन घायल अवस्था में सड़क पर पड़े रंजन को देखकर राहगीरों ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और रंजन को मांझागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया। मॉडल अस्पताल पहुंचने पर रंजन कुमार की मौत हो गई। बताया जाता है कि रंजन पेशे से ड्राइवर थे और उनके तीन बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। गोपालगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही टाटा मोटर के पास हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान छवही गांव निवासी राजेश प्रसाद के 40 वर्षीय बेटे रंजन कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉडल अस्पताल, गोपालगंज भेजा। पैदल घर लौटने के दौरान हादसा रंजन कुमार किसी काम से बाहर गए थे और पैदल अपने घर लौट रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पेशे से ड्राइवर थे रंजन घायल अवस्था में सड़क पर पड़े रंजन को देखकर राहगीरों ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और रंजन को मांझागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया। मॉडल अस्पताल पहुंचने पर रंजन कुमार की मौत हो गई। बताया जाता है कि रंजन पेशे से ड्राइवर थे और उनके तीन बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।


