जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के भूलों गांव की निवासी महिला दारोगा रिंकी कुमारी (25) की औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह औरंगाबाद टाउन थाना क्षेत्र में महिला दारोगा के पद पर तैनात थीं। यह घटना बुधवार देर रात उस समय हुई जब रिंकी कुमारी विभागीय कार्य से निकली थीं। पिपराड़ीह मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा
उनके साथ मौजूद कांस्टेबल भीम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका रिंकी कुमारी मूल रूप से जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के भूलों गांव निवासी दशरथ महतो की पुत्री थीं। हालांकि, उनका पूरा परिवार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रहता है। जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महिला दारोगा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भूलों में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के भूलों गांव की निवासी महिला दारोगा रिंकी कुमारी (25) की औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह औरंगाबाद टाउन थाना क्षेत्र में महिला दारोगा के पद पर तैनात थीं। यह घटना बुधवार देर रात उस समय हुई जब रिंकी कुमारी विभागीय कार्य से निकली थीं। पिपराड़ीह मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा
उनके साथ मौजूद कांस्टेबल भीम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका रिंकी कुमारी मूल रूप से जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के भूलों गांव निवासी दशरथ महतो की पुत्री थीं। हालांकि, उनका पूरा परिवार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रहता है। जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महिला दारोगा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भूलों में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।


