यूपी के लिपिक के भागलपुर-बांका ठिकाने पर रेड:UP विजिलेंस की टीम फ्लैट में दस्तावेज खंगाल रही; आय से 300% अधिक संपत्ति का मामला

यूपी के लिपिक के भागलपुर-बांका ठिकाने पर रेड:UP विजिलेंस की टीम फ्लैट में दस्तावेज खंगाल रही; आय से 300% अधिक संपत्ति का मामला

भागलपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्तर प्रदेश विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की है। यूपी के गोरखपुर में तैनात लिपिक गगन सिंह के ठिकाने पर आज सुबह से रेड हो रही है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू विक्रमशिला कॉलोनी स्थित सत्यम अपार्टमेंट में रेड की गई, जहां गगन सिंह की पत्नी नीतू सिंह के नाम से एक फ्लैट आवंटित है। गगन सिंह बांका के रहने वाले है। इसके बांका स्थिति आवास पर भी रेड हो रही है। इसके अलावा झारखंड में भी छापेमारी हो रही है विजिलेंस टीम ने फ्लैट में पहुंचकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और कागजातों की गहन जांच शुरू कर दी। हालांकि जिस फ्लैट पर छापेमारी की गई, उसमें फिलहाल किराएदार रह रहे हैं। आय से 300% अधिक संपत्ति का मामला टीम ने किराएदारों से भी आवश्यक पूछताछ की और फ्लैट से जुड़े कागजातों को खंगाला। यह कार्रवाई आय से अधिक करीब 300 प्रतिशत संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है। बता दें कि गगन सिंह मूल रूप से बांका के शंभुगंज थाना क्षेत्र स्थित गुलनी कुसहा गांव के रहने वाले है। यहां भी उनकी संपत्तियों को लेकर जांच की जा रही है। इसके अलावा झारखंड के देवघर में भी विजिलेंस टीम ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की है। उत्तर प्रदेश शासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए गए थे, जिसके बाद कोर्ट से संपत्ति सर्चिंग का आदेश मिला था। गगन सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में पदस्थापित अधिकारी से भी जुड़े रहे हैं, जिस दौरान उनकी आय और संपत्तियों के बीच भारी अंतर सामने आया। इसी आधार पर विजिलेंस जांच को आगे बढ़ाया गया। छापेमारी अभियान में कुल पांच सदस्यीय टीम शामिल है, जिसमें तीन इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल हैं। सर्च टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सईद अहमद कर रहे हैं। टीम अलग-अलग बिंदुओं पर दस्तावेजों की जांच कर रही है और संपत्ति से जुड़े लेन-देन का ब्योरा जुटाने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब गगन सिंह के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई हुई हो। करीब दो साल पहले भी उत्तर प्रदेश विजिलेंस की टीम ने उसके आवास पर छापेमारी की थी। भागलपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्तर प्रदेश विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की है। यूपी के गोरखपुर में तैनात लिपिक गगन सिंह के ठिकाने पर आज सुबह से रेड हो रही है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू विक्रमशिला कॉलोनी स्थित सत्यम अपार्टमेंट में रेड की गई, जहां गगन सिंह की पत्नी नीतू सिंह के नाम से एक फ्लैट आवंटित है। गगन सिंह बांका के रहने वाले है। इसके बांका स्थिति आवास पर भी रेड हो रही है। इसके अलावा झारखंड में भी छापेमारी हो रही है विजिलेंस टीम ने फ्लैट में पहुंचकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और कागजातों की गहन जांच शुरू कर दी। हालांकि जिस फ्लैट पर छापेमारी की गई, उसमें फिलहाल किराएदार रह रहे हैं। आय से 300% अधिक संपत्ति का मामला टीम ने किराएदारों से भी आवश्यक पूछताछ की और फ्लैट से जुड़े कागजातों को खंगाला। यह कार्रवाई आय से अधिक करीब 300 प्रतिशत संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है। बता दें कि गगन सिंह मूल रूप से बांका के शंभुगंज थाना क्षेत्र स्थित गुलनी कुसहा गांव के रहने वाले है। यहां भी उनकी संपत्तियों को लेकर जांच की जा रही है। इसके अलावा झारखंड के देवघर में भी विजिलेंस टीम ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की है। उत्तर प्रदेश शासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए गए थे, जिसके बाद कोर्ट से संपत्ति सर्चिंग का आदेश मिला था। गगन सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में पदस्थापित अधिकारी से भी जुड़े रहे हैं, जिस दौरान उनकी आय और संपत्तियों के बीच भारी अंतर सामने आया। इसी आधार पर विजिलेंस जांच को आगे बढ़ाया गया। छापेमारी अभियान में कुल पांच सदस्यीय टीम शामिल है, जिसमें तीन इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल हैं। सर्च टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सईद अहमद कर रहे हैं। टीम अलग-अलग बिंदुओं पर दस्तावेजों की जांच कर रही है और संपत्ति से जुड़े लेन-देन का ब्योरा जुटाने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब गगन सिंह के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई हुई हो। करीब दो साल पहले भी उत्तर प्रदेश विजिलेंस की टीम ने उसके आवास पर छापेमारी की थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *