बेतिया में 16 साल की किशोरी लापता:शादी की नीयत से ले जाने का आरोप, 4 लोगों पर FIR, पुलिस छापेमारी में जुटी

बेतिया में 16 साल की किशोरी लापता:शादी की नीयत से ले जाने का आरोप, 4 लोगों पर FIR, पुलिस छापेमारी में जुटी

बेतिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर किशोरी को शादी की नीयत से ले जाने का आरोप है। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि इस मामले में गोलू उर्फ दीपक पासवान, संतोष पासवान, मुन्ना पासवान और रेणु देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना 12 जनवरी की सुबह हुई थी। शादी की नीयत से ले गया
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे और परिवार के अन्य सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी गोलू उर्फ दीपक पासवान वहां पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों ने किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना के 15 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बेतिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर किशोरी को शादी की नीयत से ले जाने का आरोप है। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि इस मामले में गोलू उर्फ दीपक पासवान, संतोष पासवान, मुन्ना पासवान और रेणु देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना 12 जनवरी की सुबह हुई थी। शादी की नीयत से ले गया
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे और परिवार के अन्य सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी गोलू उर्फ दीपक पासवान वहां पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों ने किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना के 15 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *