कल्याणपुर में आर्डर के विवाद में डिलीवरी राइडर और उसके साथियों पर बम फेंकने के आरोप लगे है।घटना में एक डिलीवरी राइडर घायल हुआ है।लोगो ने एक आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को अस्पताल भेजा गया। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इनकम टैक्स हाउसिंग सोसायटी विनायक पुर निवासी सुशील कुमार केसा चौराहे के पास स्थित एक फूड डिलीवरी कंपनी में बतौर डिलीवरी राइडर के रूप में काम करते है। सुशील के मुताबिक बुधवार रात वह आर्डर ले जा रहे थे तभी एक अन्य डिलीवरी राइडर ने खुद आर्डर ले जाने को बोला।जब उन्होंने उसकी शिफ्ट सुबह और शाम की होने की बात कही तो वह धमकी देकर चला गया और थोड़ी देर बाद अपने चार अज्ञात साथियों के साथ वापस आया। आरोप है कि उसने साथियों के साथ मिलकर बम चला दिए।जिसमें उसके पैर में काफी चोट आई।इलाकाई युवकों ने एक युवक को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और युवक को लेकर थाने पहुंची।जहां आरोपी युवक से पूंछताछ की जा रही है। वही घायल सुशील कुमार को अस्पताल भेजा गया है कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है। सुतली पटाखा फोड़ने की बात सामने आई है। बम की अफवाह गलत है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश तेज़ कर दी गई है।


