छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर डीआरजी जवानों और नक्सलियों की बटालियन के बीच मुठभेड़ जारी है। यह घटना बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में हुई, जहां सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने और हथियार बरामद होने की खबर है। हालांकि, मारे गए नक्सलियों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती सूचना के मुताबिक 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। दक्षिण बीजापुर क्षेत्र में डीआरजी और माओवादियों के बीच सुबह 7 बजे से रुक-रुक कर गोलीबारी चल रही है। बीजापुर, सुकमा और तेलंगाना के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों की बटालियन सक्रिय है। विशेष रूप से पामेड़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता अधिक देखी जा रही है।


