नालंदा में एक महिला और उसके बच्ची की मौत हो गई है। विवाहिता और उसकी 6 साल की मासूम बेटी की जहर खाने से जान चली गई है। महिला के पति ने अपनी साली से दूसरी शादी साल 2018 में कर ली थी। इसके बाद महिला ने अपनी पति पर केस किया था। इस मामले में उसका पति जेल भी जा चुका है। पिता का कहना है कि केस उठाने की धमकी जा रही थी। इसी कारण मर्डर कर दिया गया है। मृतका की पहचान रामपुर गांव निवासी पिंटू कुमार की पत्नी मालो देवी (27) और उसकी बेटी प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। मामला रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव का है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया में आत्महत्या मान रही है, जबकि मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर जबरन जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। छोटी बेटी को भगा कर शादी करने का आरोप मृतका के पिता ने बिहार थाना क्षेत्र के पतुआना निवासी ने रहुई थाने में लिखित आवेदन दिया है। इन्होंने दामाद समेत ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही दामाद पिंटू कुमार, समधी सुरेंद्र यादव और अन्य लोग दहेज के लिए मालो देवी को प्रताड़ित करते थे। इस बीच, पिंटू ने छोटी बेटी रुसी कुमारी को बहला-फुसलाकर घर से भगाया और दूसरी शादी कर ली।
पिता का आरोप है कि ससुराल वाले मालो देवी पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे पति पिंटू, ससुर और अन्य नामजद अभियुक्तों ने धमकी दी और मां-बेटी को जबरदस्ती जहर खिला दिया। भाई के दोस्त ने दी सूचना, अस्पताल में तोड़ा दम मृतका के मायके वालों के अनुसार, बेटे के दोस्त ने फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन रहुई बाजार के पास बदहवास हालत में है। जब भाई वहां पहुंचा, तो दोनों को गंभीर हालत में बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज (VIMS) रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतका की बहन मोनी कुमारी ने भी पुष्टि की है कि जीजा ने दूसरी शादी कर ली थी और दीदी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि महिला ने पति की दूसरी शादी और कलह से तंग आकर अपनी बेटी के साथ जहर खाकर खुदकुशी की है। हालांकि, पिता के आवेदन के आधार पर हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। नालंदा में एक महिला और उसके बच्ची की मौत हो गई है। विवाहिता और उसकी 6 साल की मासूम बेटी की जहर खाने से जान चली गई है। महिला के पति ने अपनी साली से दूसरी शादी साल 2018 में कर ली थी। इसके बाद महिला ने अपनी पति पर केस किया था। इस मामले में उसका पति जेल भी जा चुका है। पिता का कहना है कि केस उठाने की धमकी जा रही थी। इसी कारण मर्डर कर दिया गया है। मृतका की पहचान रामपुर गांव निवासी पिंटू कुमार की पत्नी मालो देवी (27) और उसकी बेटी प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। मामला रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव का है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया में आत्महत्या मान रही है, जबकि मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर जबरन जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। छोटी बेटी को भगा कर शादी करने का आरोप मृतका के पिता ने बिहार थाना क्षेत्र के पतुआना निवासी ने रहुई थाने में लिखित आवेदन दिया है। इन्होंने दामाद समेत ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही दामाद पिंटू कुमार, समधी सुरेंद्र यादव और अन्य लोग दहेज के लिए मालो देवी को प्रताड़ित करते थे। इस बीच, पिंटू ने छोटी बेटी रुसी कुमारी को बहला-फुसलाकर घर से भगाया और दूसरी शादी कर ली।
पिता का आरोप है कि ससुराल वाले मालो देवी पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे पति पिंटू, ससुर और अन्य नामजद अभियुक्तों ने धमकी दी और मां-बेटी को जबरदस्ती जहर खिला दिया। भाई के दोस्त ने दी सूचना, अस्पताल में तोड़ा दम मृतका के मायके वालों के अनुसार, बेटे के दोस्त ने फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन रहुई बाजार के पास बदहवास हालत में है। जब भाई वहां पहुंचा, तो दोनों को गंभीर हालत में बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज (VIMS) रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतका की बहन मोनी कुमारी ने भी पुष्टि की है कि जीजा ने दूसरी शादी कर ली थी और दीदी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि महिला ने पति की दूसरी शादी और कलह से तंग आकर अपनी बेटी के साथ जहर खाकर खुदकुशी की है। हालांकि, पिता के आवेदन के आधार पर हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


