जौनपुर में सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीसरे युवक की हालत गंभीर

जौनपुर में सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीसरे युवक की हालत गंभीर

जौनपुर में रामपुर थाना क्षेत्र के यादवनगर नई बस्ती में बुधवार की रात में बाइक सवार जीजा-साले को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। जबकि घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां जानें पूरा मामला सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर निवासी संतोष गौतम पुत्र स्व. पन्नालाल गौतम अपने साले गुड्डू गौतम के साथ रामपुर के औरा गांव स्थित नई बस्ती में राहुल गौतम के घर बरही समारोह में शामिल होने आए थे। यहां राहुल गौतम के घर पुत्री के जन्म पर आयोजन किया गया था। बैटरी लेने गए थे तीनों कार्यक्रम की तैयारी के दौरान दोनों बुधवार की रात में करीब पौने आठ बजे बाइक से पास के गांव अरविंद गौतम के घर से बैटरी लेने गए थे। लौटते समय वे अपने रिश्तेदार 18 वर्षीय सिपाही गौतम को भी साथ ले गए थे। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे 135ए पर चढ़ी, जौनपुर से भदोही की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष गौतम और गुड्डू गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोपी वाहन की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। जबकि घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *