दरभंगा में 14 साल की बच्ची से रेप:घर के दरवाजे पर खेल रही थी लड़की; ड्राइवर ने जबरन टेंपो में बिठाया

दरभंगा में 14 साल की बच्ची से रेप:घर के दरवाजे पर खेल रही थी लड़की; ड्राइवर ने जबरन टेंपो में बिठाया

दरभंगा में 14 साल के नाबालिग बच्ची के साथ रेप हुआ है। आरोप है कि टेंपो ड्राइवर ने नाबालिग बच्ची को जबरन टेंपो में बैठाया और उसके साथ गलत काम किया। घटना मंगलवार की शाम करीब 7 बजे की है। कल इस मामले में एफआईआर दर्ज हुआ है। नाबालिग बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान करीब 35 साल के आरोपी ने उसे जबरन टेंपो में बैठाया और कुछ दूरी तक ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से की शिकायत नाबालिग बच्ची किसी तरह घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने आरोपी टेंपो चालक की खोजबीन शुरू की। लेकिन तब तक आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो चुका था। पीड़िता के परिजनों ने फेकला थाना अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। आवेदन के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान जशिम उर्फ उमिया नदाफ के रूप में हुई है, जो पेशे से टेंपो चालक है। आरोपी के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और बेटियां शामिल हैं। फेकला थानाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के लिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नाबालिग बच्ची का मेडिकल परीक्षण डीएमसीएच में कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दरभंगा में 14 साल के नाबालिग बच्ची के साथ रेप हुआ है। आरोप है कि टेंपो ड्राइवर ने नाबालिग बच्ची को जबरन टेंपो में बैठाया और उसके साथ गलत काम किया। घटना मंगलवार की शाम करीब 7 बजे की है। कल इस मामले में एफआईआर दर्ज हुआ है। नाबालिग बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान करीब 35 साल के आरोपी ने उसे जबरन टेंपो में बैठाया और कुछ दूरी तक ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से की शिकायत नाबालिग बच्ची किसी तरह घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने आरोपी टेंपो चालक की खोजबीन शुरू की। लेकिन तब तक आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो चुका था। पीड़िता के परिजनों ने फेकला थाना अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। आवेदन के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान जशिम उर्फ उमिया नदाफ के रूप में हुई है, जो पेशे से टेंपो चालक है। आरोपी के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और बेटियां शामिल हैं। फेकला थानाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के लिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नाबालिग बच्ची का मेडिकल परीक्षण डीएमसीएच में कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *