पंजाब की सियासत में ‘बदलां दी लहर:सिंगर वीट बलजीत के नए गाने ने मचाया तहलका, रील बना रहे अकाली समर्थक

पंजाब की सियासत में ‘बदलां दी लहर:सिंगर वीट बलजीत के नए गाने ने मचाया तहलका, रील बना रहे अकाली समर्थक

पंजाब विधानसभा चुनावों की आहट के बीच अब म्यूजिक इंडस्ट्री भी सियासी रंग में रंगने लगी है। मशहूर पंजाबी सिंगर वीट बलजीत का नया गाना निशाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सियासी धमाका कर चुका है। गाने में बादलों (बादल परिवार) का जिक्र आते ही शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता और कार्यकर्ता गदगद हैं। आलम यह है कि हर दूसरे अकाली समर्थक के इंस्टाग्राम पर इस गाने के साथ सुखबीर सिंह बादल की वीडियो रील तैयार हो रही है। गीत के बोलों में ‘सरकार’ की दस्तक गाने के बोल कुछ इस तरह हैं जो सीधे तौर पर सत्ता परिवर्तन का इशारा कर रहे हैं जिसमे बोल है की हो मुड डायनासोर आगे तेरे शहर, नी चढ़ी औंदी फेर बदलां दी लहर, नी बंदा लभणां नी साड्डे वल सोहनेया, वे कोई वोटां च खड़ाऊं नू ,बंद बोतलां च 32 बोर राखेया,नी हिक्क ते निशाने लौं नू।” इन बोलों में ‘बदलां दी लहर’ (बादलों की लहर) शब्द ने अकाली दल के कैडर में नई जान फूंक दी है। नेताओं का दावा है कि जिस तरह से गाना वायरल हो रहा है उससे साफ है कि जनता अब फिर से बादल सरकार की वापसी चाहती है। सोशल मीडिया पर वायरल आंकड़े: 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ शेयर विटबलजीत के इस गाने ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम के सारे रिकॉर्ड्स को चुनौती दे दी है। महज 24 घंटों के भीतर इंस्टाग्राम पर लाइक्स: 45.6k से ज्यादा कमेंट: 1730 (ज्यादातर अकाली दल जिंदाबाद के नारों से भरे हुए) शेयर: 22.8k (हर प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है) इलेक्शन मोड में आए समर्थक: ‘एक ही लाइन ने लगा दी आग’ इंटरनेट पर लोग कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि इस एक लाइन (बदलां दी लहर) ने पंजाब की राजनीति में आग लगा दी है। अकाली दल के युवा विंग के नेता अपनी गाड़ियों और सुखबीर बादल की रैलियों के फुटेज को इस गाने के साथ मिक्स करके रील बना रहे हैं। जानकारों का मानना है कि यह गाना आने वाले चुनाव में अकाली दल के लिए एक ‘एंथम’ (Anthem) की तरह काम कर सकता है। सियासी गलियारों में चर्चा: क्या म्यूजिक बदल रहा है हवा? राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि पंजाब में गानों का राजनीति से पुराना नाता रहा है। सिंगर विटबलजीत का यह गाना ऐसे समय पर आया है जब पार्टियां चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर चुकी हैं। अकाली नेताओं का कहना है कि म्यूजिक इंडस्ट्री का इस तरह झुकाव दिखाना इस बात का प्रमाण है कि जमीन पर हवा किस तरफ बह रही है।
अब देखना यह होगा कि अन्य विपक्षी दल इस ‘म्यूजिकल स्ट्राइक’ का जवाब किस तरह देते हैं। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर ‘बदलां दी लहर’ ट्रेंड कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *