करंट लगने से दो साल के बाघ की मौत, दोहरम नदी के पास मिला शव

करंट लगने से दो साल के बाघ की मौत, दोहरम नदी के पास मिला शव

मानपुर थाना क्षेत्र के दोहरम नदी के समीप एक बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगुराहा लेकर चली गई। वन संरक्षक सह निर्देशक नेशामणी के ने बताया कि जांच में बाघ के मुंह में नंगा बिजली तार फंसा पाया गया। आशंका है कि खेत में लगाए गए खुले बिजली तार की चपेट में आने से बाघ की मौत हुई है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के निर्देशानुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाघ की उम्र दो वर्ष बताई जा रही है। पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने मृत बाघ की जांच-पड़ताल की। उधर, वन विभाग ने संबंधित तार को जब्त करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वीटीआर में करीब 70 बाघ हैं। पिछले चार वर्षों में एक शावक समेत छह बाघों की मौत हो चुकी है। रेंजर सुनील कुमार पाठक ने बताया कि खेत में लगाए गए बिजली के तार को जब्त कर लिया गया है। मंगुराहा वन क्षेत्र के मानपुर जंगल से करीब दो किलोमीटर पश्चिम, गेन्हरिया जंगल से लगभग पांच किलोमीटर पूर्व तथा परसौनी जंगल से करीब तीन किलोमीटर दूर घटनास्थल पर बाघ का शव मिलते ही विभाग में खलबली मच गई। तीन जंगलों के बीच आवागमन को सहायक है डोहरम नदी डोहरम नदी तीनों जंगलों के बीच बाघों के आवागमन का प्रमुख मार्ग बनी हुई है। बाघ इसी नदी के सहारे गेन्हरिया व मंगुराहा के परसौनी और मानपुर जंगलों में आते-जाते रहते हैं। नदी में वर्षभर पानी उपलब्ध रहने से यह क्षेत्र वन्यजीवों के लिए अनुकूल है। पानी की उपलब्धता जंगली जानवरों को आकर्षित करती है, जिससे वे प्यास बुझाने और विचरण के लिए डोहरम नदी के आसपास सक्रिय रहते हैं। 5 वर्षों में मंगुराहा में 6 बाघों की हो चुकी मौत 20 फरवरी, 2021 को मंगुराहां वन प्रक्षेत्र से रेस्क्यू कर पटना जू पहुंचाई गई बाघिन की मौत हो गई थी। 13 अक्टूबर, 2021 को मैनाटांड़ प्रखंड के चक्रसन गांव के समीप गन्ने के खेत में बाघ की मौत हो गई थी। 23 अगस्त 2023 को मैनाटाड़ के जम्हौली दोमुहान के पास घायल बाघिन को पटना जू भेजा गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। 24 मार्च 2024 को बलबल 1 उप परिसर मे एक बाघ की मौत। 23 अगस्त 2024 को 46 कंपार्टमेंट अमाहवा में बाघ की मौत 29 मई 2025 को ठोरी जंगल में भी बाघ की मौत हुई थी। 28 जनवरी 2026 को बिजली के तार में उलझने से बाघ की मौत‌ वन संरक्षक बोले: बाघ के मुंह में बिजली का नंगा तार फंसा मिला मानपुर थाना क्षेत्र के दोहरम नदी के समीप एक बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगुराहा लेकर चली गई। वन संरक्षक सह निर्देशक नेशामणी के ने बताया कि जांच में बाघ के मुंह में नंगा बिजली तार फंसा पाया गया। आशंका है कि खेत में लगाए गए खुले बिजली तार की चपेट में आने से बाघ की मौत हुई है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के निर्देशानुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाघ की उम्र दो वर्ष बताई जा रही है। पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने मृत बाघ की जांच-पड़ताल की। उधर, वन विभाग ने संबंधित तार को जब्त करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वीटीआर में करीब 70 बाघ हैं। पिछले चार वर्षों में एक शावक समेत छह बाघों की मौत हो चुकी है। रेंजर सुनील कुमार पाठक ने बताया कि खेत में लगाए गए बिजली के तार को जब्त कर लिया गया है। मंगुराहा वन क्षेत्र के मानपुर जंगल से करीब दो किलोमीटर पश्चिम, गेन्हरिया जंगल से लगभग पांच किलोमीटर पूर्व तथा परसौनी जंगल से करीब तीन किलोमीटर दूर घटनास्थल पर बाघ का शव मिलते ही विभाग में खलबली मच गई। तीन जंगलों के बीच आवागमन को सहायक है डोहरम नदी डोहरम नदी तीनों जंगलों के बीच बाघों के आवागमन का प्रमुख मार्ग बनी हुई है। बाघ इसी नदी के सहारे गेन्हरिया व मंगुराहा के परसौनी और मानपुर जंगलों में आते-जाते रहते हैं। नदी में वर्षभर पानी उपलब्ध रहने से यह क्षेत्र वन्यजीवों के लिए अनुकूल है। पानी की उपलब्धता जंगली जानवरों को आकर्षित करती है, जिससे वे प्यास बुझाने और विचरण के लिए डोहरम नदी के आसपास सक्रिय रहते हैं। 5 वर्षों में मंगुराहा में 6 बाघों की हो चुकी मौत 20 फरवरी, 2021 को मंगुराहां वन प्रक्षेत्र से रेस्क्यू कर पटना जू पहुंचाई गई बाघिन की मौत हो गई थी। 13 अक्टूबर, 2021 को मैनाटांड़ प्रखंड के चक्रसन गांव के समीप गन्ने के खेत में बाघ की मौत हो गई थी। 23 अगस्त 2023 को मैनाटाड़ के जम्हौली दोमुहान के पास घायल बाघिन को पटना जू भेजा गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। 24 मार्च 2024 को बलबल 1 उप परिसर मे एक बाघ की मौत। 23 अगस्त 2024 को 46 कंपार्टमेंट अमाहवा में बाघ की मौत 29 मई 2025 को ठोरी जंगल में भी बाघ की मौत हुई थी। 28 जनवरी 2026 को बिजली के तार में उलझने से बाघ की मौत‌ वन संरक्षक बोले: बाघ के मुंह में बिजली का नंगा तार फंसा मिला  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *