किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को थाना परिसर के सामने एक टाटा पिकअप वैन (बीआर 11 जीडी–1750) से पांच गाय और एक बछड़ा बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में उपनिरीक्षक अनिमा कुमारी और अनुसंधानकर्ता दिलीप कुमार ने बताया कि टेढ़ागाछ थाना कांड संख्या 32/26 दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला अवैध मवेशी परिवहन से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और बरामद मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोसिन (50 वर्ष), निवासी नया बस्ती मुसहरा, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज, तथा मो. साजिद आलम (35 वर्ष), पिता समीरूद्दीन, निवासी हल्दीखोड़ा, थाना कोचाधामन, जिला किशनगंज के रूप में की गई है। दोनों से पूछताछ जारी है और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। टेढ़ागाछ थाना प्रभारी मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। उन्होंने कहा कि मवेशी तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के मामलों में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध पशु परिवहन या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को थाना परिसर के सामने एक टाटा पिकअप वैन (बीआर 11 जीडी–1750) से पांच गाय और एक बछड़ा बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में उपनिरीक्षक अनिमा कुमारी और अनुसंधानकर्ता दिलीप कुमार ने बताया कि टेढ़ागाछ थाना कांड संख्या 32/26 दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला अवैध मवेशी परिवहन से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और बरामद मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोसिन (50 वर्ष), निवासी नया बस्ती मुसहरा, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज, तथा मो. साजिद आलम (35 वर्ष), पिता समीरूद्दीन, निवासी हल्दीखोड़ा, थाना कोचाधामन, जिला किशनगंज के रूप में की गई है। दोनों से पूछताछ जारी है और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। टेढ़ागाछ थाना प्रभारी मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। उन्होंने कहा कि मवेशी तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के मामलों में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध पशु परिवहन या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


