सिलाव बाजार में महिला बेहोश होकर गिरी:लोग मदद करने के बजाय तमाशा देखते रहे, ग्रामीण बैंक में पैसे निकालने आई थी

सिलाव बाजार में महिला बेहोश होकर गिरी:लोग मदद करने के बजाय तमाशा देखते रहे, ग्रामीण बैंक में पैसे निकालने आई थी

नालंदा में बुधवार को सिलाव बाजार में एक महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों ने उसकी मदद करने के बजाय तमाशा देखा। किसी ने भी महिला की सहायता नहीं की और न ही प्रशासन को सूचित किया। यह घटना सिलाव थाना से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुई। महिला की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के पांकी गांव निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला थाना के पास स्थित ग्रामीण बैंक में पैसे निकालने आई थी। हालांकि, बैंक में लिंक फेल होने के कारण वह पैसे नहीं निकाल पाई। बैंक से बाहर निकलने के बाद वह पास की एक दुकान के सामने पहुंची और अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। काफी देर तक महिला जमीन पर छटपटाती रही, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। जिस दुकान के सामने यह घटना हुई, उस दुकानदार ने भी केवल तमाशा देखा। नालंदा में बुधवार को सिलाव बाजार में एक महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों ने उसकी मदद करने के बजाय तमाशा देखा। किसी ने भी महिला की सहायता नहीं की और न ही प्रशासन को सूचित किया। यह घटना सिलाव थाना से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुई। महिला की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के पांकी गांव निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला थाना के पास स्थित ग्रामीण बैंक में पैसे निकालने आई थी। हालांकि, बैंक में लिंक फेल होने के कारण वह पैसे नहीं निकाल पाई। बैंक से बाहर निकलने के बाद वह पास की एक दुकान के सामने पहुंची और अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। काफी देर तक महिला जमीन पर छटपटाती रही, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। जिस दुकान के सामने यह घटना हुई, उस दुकानदार ने भी केवल तमाशा देखा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *