कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र स्थित फुलडोभी गांव में मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपहरण के प्रयास का एक मामला सामने आया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी वाहन लेकर फरार हो गए। इस घटना के तार नशीले पदार्थों के लेनदेन से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लगभग एक दर्जन युवक तीन वाहनों पर सवार होकर गांव पहुंचे थे। उन्होंने मोहम्मद अयूब के बेटे आशिक को जबरन पकड़कर वाहन में बैठाने का प्रयास किया। आशिक के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद अपहरणकर्ता भाग निकले। हालांकि, ग्रामीणों ने मानसी खड़िया निवासी नीतीश कुमार नामक एक युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर फलका पुलिस मौके पर पहुंची और नीतीश कुमार व आशिक को थाने ले गई। पुलिस पूछताछ में नीतीश कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले गलती से 89 हजार रुपये आशिक के खाते में चले गए थे, जिसे वापस लेने वे आए थे। वहीं, आशिक ने आरोप लगाया कि उस पर स्मैक बेचने का दबाव बनाया जा रहा था और विरोध करने पर उसका अपहरण करने की कोशिश की गई। थाना प्रभारी रवि कुमार राय ने बुधवार को बताया कि यह मामला नशीले पदार्थों के पैसों के लेन-देन से संबंधित हो सकता है। पुलिस दोनों युवकों के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाल रही है। आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को पुलिस अभिरक्षा में अनुमंडल पदाधिकारी के पास भेजा गया है। कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र स्थित फुलडोभी गांव में मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपहरण के प्रयास का एक मामला सामने आया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी वाहन लेकर फरार हो गए। इस घटना के तार नशीले पदार्थों के लेनदेन से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लगभग एक दर्जन युवक तीन वाहनों पर सवार होकर गांव पहुंचे थे। उन्होंने मोहम्मद अयूब के बेटे आशिक को जबरन पकड़कर वाहन में बैठाने का प्रयास किया। आशिक के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद अपहरणकर्ता भाग निकले। हालांकि, ग्रामीणों ने मानसी खड़िया निवासी नीतीश कुमार नामक एक युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर फलका पुलिस मौके पर पहुंची और नीतीश कुमार व आशिक को थाने ले गई। पुलिस पूछताछ में नीतीश कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले गलती से 89 हजार रुपये आशिक के खाते में चले गए थे, जिसे वापस लेने वे आए थे। वहीं, आशिक ने आरोप लगाया कि उस पर स्मैक बेचने का दबाव बनाया जा रहा था और विरोध करने पर उसका अपहरण करने की कोशिश की गई। थाना प्रभारी रवि कुमार राय ने बुधवार को बताया कि यह मामला नशीले पदार्थों के पैसों के लेन-देन से संबंधित हो सकता है। पुलिस दोनों युवकों के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाल रही है। आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को पुलिस अभिरक्षा में अनुमंडल पदाधिकारी के पास भेजा गया है।


