मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र से छह माह पूर्व गायब हुई एक मैट्रिक फेल छात्रा को पुलिस ने बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर छात्रा को उसके प्रेमी के साथ स्वेच्छापूर्वक जाने दिया गया। छात्रा ने अपने माता-पिता से बात करने से इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। यह मामला तब सामने आया जब गांव के चौकीदार महेंद्र पासवान के बयान पर बोचहां थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। छात्रा वर्ष 2022 में मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो गई थी। छात्रा बोली- प्रेमी के साथ जीवन व्यतीत करना चाहती है न्यायालय में छात्रा का बयान कलमबद्ध किया गया, जिसमें उसने अपनी उम्र बालिग बताई। छात्रा ने स्पष्ट कहा कि उसे अपने माता-पिता से कोई मतलब नहीं है और वह अपने प्रेमी के साथ जीवन व्यतीत करना चाहती है। न्यायालय ने उसके बयान और बालिग होने के आधार पर उसे स्वेच्छा से जाने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेशानुसार, पुलिस ने छात्रा का लिखित बयान दर्ज करने के बाद उसे उसके ससुराल वालों के सुपुर्द कर दिया। मामले की अनुसंधानक सब-इंस्पेक्टर अन्नपूर्णा कुमारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद गायब लड़की को 24 घंटे में बरामद कर लिया गया था। इस दौरान उसके प्रेमी मिथु कुमार सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि, न्यायालय में बरामद लड़की ने अपना बयान बदल दिया, जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी दोनों लोगों को पीआर बाउंड पर रिहा कर दिया। लड़की का मेडिकल जांच भी कराया गया, जिसमें उसने अपने बयान से मुकरते हुए प्रेमी के साथ जाने की बात कही। इंस्टाग्राम पर राजस्थान के रहने वाले मिथु से प्रेम हुआ जानकारी के अनुसार, छात्रा को छह माह पूर्व इंस्टाग्राम पर राजस्थान के रहने वाले मिथु नामक लड़के से प्रेम प्रसंग हुआ था। लड़की के बुलाने पर मिथु उसे लेने उसके घर तक आ गया था। थाना प्रभारी श्रीकांत चौरसिया की तत्परता से नगर थाना पुलिस के सहयोग से लड़की सहित तीनों को पकड़ लिया गया था। चौकीदार महेंद्र पासवान ने गांव में लड़की के गायब होने की चर्चा सुनने और जांच-पड़ताल के बाद थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी श्रीकांत चौरसिया ने पुष्टि की कि न्यायालय के आदेश पर छात्रा को स्वेच्छापूर्वक जाने दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र से छह माह पूर्व गायब हुई एक मैट्रिक फेल छात्रा को पुलिस ने बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर छात्रा को उसके प्रेमी के साथ स्वेच्छापूर्वक जाने दिया गया। छात्रा ने अपने माता-पिता से बात करने से इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। यह मामला तब सामने आया जब गांव के चौकीदार महेंद्र पासवान के बयान पर बोचहां थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। छात्रा वर्ष 2022 में मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो गई थी। छात्रा बोली- प्रेमी के साथ जीवन व्यतीत करना चाहती है न्यायालय में छात्रा का बयान कलमबद्ध किया गया, जिसमें उसने अपनी उम्र बालिग बताई। छात्रा ने स्पष्ट कहा कि उसे अपने माता-पिता से कोई मतलब नहीं है और वह अपने प्रेमी के साथ जीवन व्यतीत करना चाहती है। न्यायालय ने उसके बयान और बालिग होने के आधार पर उसे स्वेच्छा से जाने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेशानुसार, पुलिस ने छात्रा का लिखित बयान दर्ज करने के बाद उसे उसके ससुराल वालों के सुपुर्द कर दिया। मामले की अनुसंधानक सब-इंस्पेक्टर अन्नपूर्णा कुमारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद गायब लड़की को 24 घंटे में बरामद कर लिया गया था। इस दौरान उसके प्रेमी मिथु कुमार सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि, न्यायालय में बरामद लड़की ने अपना बयान बदल दिया, जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी दोनों लोगों को पीआर बाउंड पर रिहा कर दिया। लड़की का मेडिकल जांच भी कराया गया, जिसमें उसने अपने बयान से मुकरते हुए प्रेमी के साथ जाने की बात कही। इंस्टाग्राम पर राजस्थान के रहने वाले मिथु से प्रेम हुआ जानकारी के अनुसार, छात्रा को छह माह पूर्व इंस्टाग्राम पर राजस्थान के रहने वाले मिथु नामक लड़के से प्रेम प्रसंग हुआ था। लड़की के बुलाने पर मिथु उसे लेने उसके घर तक आ गया था। थाना प्रभारी श्रीकांत चौरसिया की तत्परता से नगर थाना पुलिस के सहयोग से लड़की सहित तीनों को पकड़ लिया गया था। चौकीदार महेंद्र पासवान ने गांव में लड़की के गायब होने की चर्चा सुनने और जांच-पड़ताल के बाद थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी श्रीकांत चौरसिया ने पुष्टि की कि न्यायालय के आदेश पर छात्रा को स्वेच्छापूर्वक जाने दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


