CG Crime: मेला देखने गए युवकों के बीच चाकूबाजी, दो अस्पताल में भर्ती

CG Crime: मेला देखने गए युवकों के बीच चाकूबाजी, दो अस्पताल में भर्ती

CG Crime: रायपुर के मुजगहन इलाके में एक मड़ई मेले में युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने चाकू से एक-दूसरे पर हमला किया। इससे दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक बोरियाखुर्द निवासी डिकेश्वर साहू अपने दोस्तों दिनेश साहू ,खिलेश देवांगन, डिगेश साहू के साथ ग्राम कांदुल मेला मडई देखने गए थे। इस दौरान गांव के भूपेश धनकर , कुलदीप वर्मा व एक अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव करने आए अन्य साथियों पर भी हमला किया। डिकेश्वर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

इसी तरह तुलाराम साहू पर साहिल यादव, तिरिथ यादव ऊर्फ मोन्टू, मूणत यादव ऊर्फ सोनू यादव, आर्यन यादव ने हमला कर दिया। चाकू और हाथ के कड़े से उस पर कई वार किए। इससे मेला स्थल पर हंगामा हो गया। मारपीट करने के बाद आरोपी भाग निकले। तुला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *