कोर्ट से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला:पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, तीन गिरफ्तार

कोर्ट से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला:पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, तीन गिरफ्तार

एमपी नगर इलाके में मंगलवार शाम वर्चस्व के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विशाल मेगा मार्ट के पास कोर्ट से पेशी कर लौट रहे युवक से मारपीट की गई और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया। बीच-बचाव में आए युवक के सिर पर डंडा मारा गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पेशी से लौटते वक्त घेरकर हमला
पुलिस के मुताबिक दिनेश सिंह (30) दुर्गा मंदिर के पीछे एवीआई रेसिडेंसी, नीलबड का रहने वाला है। वह सड़क निर्माण का ठेकेदार है। दिनेश ने बताया कि मंगलवार सुबह कमला नगर के नया बसेरा क्षेत्र में नरेन्द्र अहिरवार उर्फ भोले की दुकान के पास हिमांशु पाटील से पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। इसके बाद दिनेश किसी मामले में कोर्ट में पेशी के लिए गया। लौटते समय वह दोस्तों अमित लोंगरे और अजय यादव के साथ एमपी नगर जोन-01 स्थित विशाल मेगा मार्ट रोड पर चिकन खाने पहुंचा। ‘बहुत नेतागिरी दिखा रहा था…’ कहकर की मारपीट
इसी दौरान नरेन्द्र अहिरवार उर्फ भोले, हिमांशु पाटील और अजय राठौर वहां पहुंच गए। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए दिनेश से कहा कि “सुबह मोहल्ले में बहुत नेतागिरी दिखा रहा था।” विरोध करने पर तीनों ने मिलकर दिनेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट देख अमित लोंगरे और अजय यादव ने बीच-बचाव की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी अजय राठौर ने अमित लोंगरे के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, दुकानदारों ने बचाया
हमले के दौरान नरेन्द्र अहिरवार उर्फ भोले और हिमांशु पाटील ने बोतल निकालकर दिनेश पर पेट्रोल डाल दिया। आग लगाने से पहले ही आसपास के दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *