मुख्यमंत्री ने जूनागढ़ से 215 करोड़ के 26 विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री ने जूनागढ़ से 215 करोड़ के 26 विकास कार्यों की दी सौगात

जूनागढ़. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को जूनागढ़ से शहर और जिले की जनता को 215 करोड़ के 26 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें नरसिंह मेहता सरोवर के पुनर्निर्माण सहित 143.67 करोड़ रुपए के 18 कार्यों का लोकार्पण और 71.98 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 8 कार्यों का शिलान्यास किया गया। उन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाने, जल संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण की अपील की।

मुख्यमंत्री ने जूनागढ़ के प्रसिद्ध ढोलक वादक हाजीभाई कासमभाई मीर (हाजी रमकड़ू) को पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा पर विशेष सम्मान प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने वंथली में 4.25 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 25 बेड क्षमता वाले आधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और केशोद में 10.12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित जिला स्तरीय मॉडल फायर स्टेशन का उद्घाटन भी किया।

जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनकल्याण और विकास कार्यों की ई-तख्ती का अनावरण कर लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जूनागढ़ शहर को पुनर्निर्मित नरसिंह मेहता सरोवर के रूप में नया उपहार मिला है। इसकी स्वच्छता और संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, क्योंकि यह शहर पर्यटन का हब है, यहां देश और दुनिया से लोग आते हैं।नरसिंह मेहता सरोवर के शेष कार्यों के लिए भी प्रस्ताव भेजने और उसे मंजूरी देने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *