Rajasthan News:कोटपूतली के छापाला भैरूजी मंदिर में 651 क्विंटल महाप्रसादी, JCB से बना चूरमा | Patrika

Rajasthan News:कोटपूतली के छापाला भैरूजी मंदिर में 651 क्विंटल महाप्रसादी, JCB से बना चूरमा | Patrika

Rajasthan News राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ जिले के कुहाड़ा गांव की पहाड़ी पर स्थित छापाला भैरूजी मंदिर का 17वां वार्षिकोत्सव 30 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। यहां इस बार करीब 651 क्विंटल महाप्रसादी तैयार की जा रही है। जिसे ग्रामीण खुद ही तैयार कर रहे हैं। 100 मीटर लंबे जगरे पर 150 क्विंटल आटे से बाटियों की सिकाई की गई। जगरे के लिए 450 क्विंटल उपले इस्तेमाल किए गए। सिकाई के बाद बाटियों को कम्प्रेसर से साफ किया और फिर थ्रेसर से पीस कर चूरमा बनाया। चूरमे में तीन जेसीबी मशीनों ने 35 क्विंटल घी और 130 क्विंटल खाण्ड मिलाई। शुक्रवार को मुख्य मेले के दिन भंडारे का आयोजन होगा। चूरमे में 3 जेसीबी से 165 क्विंटल घी-खाण्ड के साथ काजू, बादाम, किशमिश व खोपरा मिलाया गया। चूरमे में उपयोग होने वाला देसी घी गांव-गांव से एकत्र किया गया है। महाप्रसादी में 10 क्विंटल मावा, 3 क्विंटल बादाम, 3 क्विंटल किशमिश, 3 क्विंटल काजू, 3 क्विंटल खोपरा, 100 क्विंटल दूध आटे में, 80 क्विंटल दूध का दही और 40 क्विंटल दाल का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा 5 क्विंटल टमाटर, 2 क्विंटल हरी मिर्च और 1 क्विंटल हरा धनिया, 60 किलो लाल मिर्च, 60 किलो हल्दी और 40 किलो जीरा भी डाला जाएगा। प्रसादी के लिए 3 लाख पत्तल और चाय के लिए 4 लाख कप मंगवाए हैं। पीने के पानी के 25 टैंकर लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *