HAM के प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार डिहुरा गांव पहुंचे:पूर्व लिपिक की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया

HAM के प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार डिहुरा गांव पहुंचे:पूर्व लिपिक की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया

गयाजी जिले में पूर्व मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बुधवार शाम टिकारी अनुमंडल के डिहुरा गांव पहुंचे। उन्होंने एस. एन. सिन्हा कॉलेज के पूर्व लिपिक गणेश सिंह की पत्नी उत्तमराज देवी (72 वर्ष) के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। डॉ. अनिल कुमार ने दिवंगत उत्तमराज देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजन, विशेषकर गणेश सिंह से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि एक मां और जीवनसंगिनी का जाना परिवार के लिए सबसे बड़ा दुख होता है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने परिवार को दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान गांव के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया। कार्यक्रम में ललन सिंह, अनिल सिंह, हेमंत सिंह, श्यामराज सिंह, संजय शर्मा, साकेत कुमार, नवल सिंह, पप्पु सिंह, बबलू सिंह, अरविंद सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। गयाजी जिले में पूर्व मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बुधवार शाम टिकारी अनुमंडल के डिहुरा गांव पहुंचे। उन्होंने एस. एन. सिन्हा कॉलेज के पूर्व लिपिक गणेश सिंह की पत्नी उत्तमराज देवी (72 वर्ष) के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। डॉ. अनिल कुमार ने दिवंगत उत्तमराज देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजन, विशेषकर गणेश सिंह से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि एक मां और जीवनसंगिनी का जाना परिवार के लिए सबसे बड़ा दुख होता है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने परिवार को दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान गांव के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया। कार्यक्रम में ललन सिंह, अनिल सिंह, हेमंत सिंह, श्यामराज सिंह, संजय शर्मा, साकेत कुमार, नवल सिंह, पप्पु सिंह, बबलू सिंह, अरविंद सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *