गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित हरपुर नया टोला गांव में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान हरपुर नया टोला निवासी दिलीप पटेल के बेटे मनीष पटेल की पत्नी आरती देवी (22) के रूप में हुई है। वह एक महीने की गर्भवती भी थी। आरती की शादी 22 मई 2024 को फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले मनीष पटेल से हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ सामान्य चल रहा था। रिश्तेदार ने फोन कर आरती की मौत की सूचना दी मृतका के भाई विकास कुमार ने बताया कि सुबह उनके एक रिश्तेदार ने फोन कर आरती की मौत की सूचना दी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। नगर थाना पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद FSL की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच के लिए कई नमूने जमा किए। वहीं, मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि सुबह आरती अपनी सास लालसा देवी के साथ शौच के लिए गई थी। शौच के बाद वह अपने कमरे में चली गई। जब घर में साफ-सफाई के लिए उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया गया और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो घरवालों ने खिड़की से झांककर देखा। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ परिजनों ने बताया कि आरती अपने दुपट्टे को फांसी का फंदा बनाकर झूल रही थी। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया और आरती को फंदे से नीचे उतारा गया। गांव के एक डॉक्टर को बुलाकर जांच कराई गई, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों ने डायल 112 पर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फिर नगर थाना की पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि फांसी के फंदे से झूलकर महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम हत्या व आत्महत्या की बिंदु जांच कर रही है। मिला है मामले की जांच की जा रही है फिलहाल इस मामले में पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मायके वालों ने दहेज को लेकर हत्या का लगाया आरोप महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हकाम कुर्मी टोला गांव के निवासी व मृतका के चाचा प्रभु प्रसाद के बयान पर दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में मृतका आरती कुमारी के चाचा ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल के लोग दहेज में चार पहिया वाहन और AC की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने साजिश के तहत गला दबाकर या रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। उन्होंने बताया कि शादी के एक महीने बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर खाना-पीना बंद कर दिए थे और मारपीट किया करते थे। भतीजी को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना भी बराबर झेलना पड़ता था। जिसकी सूचना आरती ने अपनी मां अनीता देवी को भी दी थी। ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज इस मामले में मृतका के पति मनीष पटेल, ससुर दिलीप पटेल, सास लालसा देवी, देवर प्रिंस कुमार, शिवजी पटेल, सचिन कुमार, युगल प्रसाद, अनूप प्रसाद व संतोष पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस की टीम ने मृतका के पति मनीष पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं हत्या के इस मामले में नामजद अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित हरपुर नया टोला गांव में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान हरपुर नया टोला निवासी दिलीप पटेल के बेटे मनीष पटेल की पत्नी आरती देवी (22) के रूप में हुई है। वह एक महीने की गर्भवती भी थी। आरती की शादी 22 मई 2024 को फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले मनीष पटेल से हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ सामान्य चल रहा था। रिश्तेदार ने फोन कर आरती की मौत की सूचना दी मृतका के भाई विकास कुमार ने बताया कि सुबह उनके एक रिश्तेदार ने फोन कर आरती की मौत की सूचना दी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। नगर थाना पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद FSL की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच के लिए कई नमूने जमा किए। वहीं, मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि सुबह आरती अपनी सास लालसा देवी के साथ शौच के लिए गई थी। शौच के बाद वह अपने कमरे में चली गई। जब घर में साफ-सफाई के लिए उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया गया और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो घरवालों ने खिड़की से झांककर देखा। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ परिजनों ने बताया कि आरती अपने दुपट्टे को फांसी का फंदा बनाकर झूल रही थी। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया और आरती को फंदे से नीचे उतारा गया। गांव के एक डॉक्टर को बुलाकर जांच कराई गई, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों ने डायल 112 पर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फिर नगर थाना की पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि फांसी के फंदे से झूलकर महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम हत्या व आत्महत्या की बिंदु जांच कर रही है। मिला है मामले की जांच की जा रही है फिलहाल इस मामले में पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मायके वालों ने दहेज को लेकर हत्या का लगाया आरोप महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हकाम कुर्मी टोला गांव के निवासी व मृतका के चाचा प्रभु प्रसाद के बयान पर दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में मृतका आरती कुमारी के चाचा ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल के लोग दहेज में चार पहिया वाहन और AC की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने साजिश के तहत गला दबाकर या रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। उन्होंने बताया कि शादी के एक महीने बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर खाना-पीना बंद कर दिए थे और मारपीट किया करते थे। भतीजी को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना भी बराबर झेलना पड़ता था। जिसकी सूचना आरती ने अपनी मां अनीता देवी को भी दी थी। ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज इस मामले में मृतका के पति मनीष पटेल, ससुर दिलीप पटेल, सास लालसा देवी, देवर प्रिंस कुमार, शिवजी पटेल, सचिन कुमार, युगल प्रसाद, अनूप प्रसाद व संतोष पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस की टीम ने मृतका के पति मनीष पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं हत्या के इस मामले में नामजद अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है।


