सीवान में मेदांता ने मुफ्त घुटना काउंसलिंग कैंप लगाया:मरीजों को मिला एक्सपर्ट कंसल्टेशन का फायदा, मरीजों की लंबी लाइन

सीवान में मेदांता ने मुफ्त घुटना काउंसलिंग कैंप लगाया:मरीजों को मिला एक्सपर्ट कंसल्टेशन का फायदा, मरीजों की लंबी लाइन

सीवान शहर के आन्दर ढाला स्थित लक्ष्मी नर्सिंग होम में जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना के तत्वावधान में एक विशाल ‘नि:शुल्क घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के लोगों को घुटने से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविर में जय प्रभा मेदांता हॉस्पिटल, पटना के एसोसिएट डायरेक्टर (ऑर्थोपेडिक्स) डॉ. अभिषेक दास विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जिले में घुटनों की समस्या से जूझ रहे लोगों की संख्या काफी अधिक है। ”अक्सर लोग सर्जरी के डर से समय पर इलाज नहीं कराते” इस अवसर पर डॉ. अभिषेक दास ने कहा कि आज की बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान, कम शारीरिक गतिविधि और बढ़ती उम्र के कारण घुटनों की समस्या आम होती जा रही है। उन्होंने कहा, “अक्सर लोग सर्जरी के डर से समय पर इलाज नहीं कराते, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। जब तक मरीज अस्पताल पहुंचते हैं, तब तक जोड़ काफी हद तक खराब हो चुके होते हैं। अब आधुनिक तकनीकों के कारण ‘नी रिप्लेसमेंट’ पूरी तरह सुरक्षित, सटीक और कम जोखिम वाला हो गया है। सही समय पर इलाज कराने से मरीज फिर से दर्दरहित और सक्रिय जीवन जी सकते हैं।” व्यायाम, जीवनशैली में बदलाव और आवश्यक जांचों की जानकारी भी दी शिविर के दौरान मरीजों को घुटनों की देखभाल, व्यायाम, जीवनशैली में बदलाव और आवश्यक जांचों की जानकारी भी दी गई। कई मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से उन्हें6 बड़े शहरों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हो जाती हैं। शिविर के सफल आयोजन में लक्ष्मी नर्सिंग होम के प्रबंधन तथा रोटरी क्लब के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह शिविर सीवान के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिससे सैकड़ों मरीजों को लाभ मिला और उन्हें समय पर इलाज के लिए प्रेरणा मिली। सीवान शहर के आन्दर ढाला स्थित लक्ष्मी नर्सिंग होम में जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना के तत्वावधान में एक विशाल ‘नि:शुल्क घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के लोगों को घुटने से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविर में जय प्रभा मेदांता हॉस्पिटल, पटना के एसोसिएट डायरेक्टर (ऑर्थोपेडिक्स) डॉ. अभिषेक दास विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जिले में घुटनों की समस्या से जूझ रहे लोगों की संख्या काफी अधिक है। ”अक्सर लोग सर्जरी के डर से समय पर इलाज नहीं कराते” इस अवसर पर डॉ. अभिषेक दास ने कहा कि आज की बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान, कम शारीरिक गतिविधि और बढ़ती उम्र के कारण घुटनों की समस्या आम होती जा रही है। उन्होंने कहा, “अक्सर लोग सर्जरी के डर से समय पर इलाज नहीं कराते, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। जब तक मरीज अस्पताल पहुंचते हैं, तब तक जोड़ काफी हद तक खराब हो चुके होते हैं। अब आधुनिक तकनीकों के कारण ‘नी रिप्लेसमेंट’ पूरी तरह सुरक्षित, सटीक और कम जोखिम वाला हो गया है। सही समय पर इलाज कराने से मरीज फिर से दर्दरहित और सक्रिय जीवन जी सकते हैं।” व्यायाम, जीवनशैली में बदलाव और आवश्यक जांचों की जानकारी भी दी शिविर के दौरान मरीजों को घुटनों की देखभाल, व्यायाम, जीवनशैली में बदलाव और आवश्यक जांचों की जानकारी भी दी गई। कई मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से उन्हें6 बड़े शहरों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हो जाती हैं। शिविर के सफल आयोजन में लक्ष्मी नर्सिंग होम के प्रबंधन तथा रोटरी क्लब के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह शिविर सीवान के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिससे सैकड़ों मरीजों को लाभ मिला और उन्हें समय पर इलाज के लिए प्रेरणा मिली।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *