“साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में बुधवार को बड़े उलटफेर देखने को मिले। महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की एलिना रायबकिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी इगा स्वियातेक को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के साथ ही पोलैंड की स्वियातेक का करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने का सपना अधूरा रह गया। स्वियातेक अब तक चार बार फ्रेंच ओपन, एक बार विंबलडन और एक बार यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं और वह चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाली 11वीं महिला खिलाड़ी बनने की कोशिश में थीं। वहीं, अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला ने हमवतन अमांडा अनिसिमोवा को हराकर महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई। मेंस में, 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच दो सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट में मुकाबला खेल ही रहे थे कि विरोधी खिलाड़ी लोरेंजो मुसेटी के चोटिल होकर मैच से हटने के कारण सेमीफाइनल में पहुंच गए। मुसेटी ने पहले दो सेट में जोकोविच को बैकफुट पर धकेला
मैच की शुरुआत से ही 22 साल के लोरेंजो मुसेटी ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने जोकोविच की सर्विस ब्रेक की और पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी मुसेटी का दबदबा कायम रहा और उन्होंने जोकोविच की गलतियों का फायदा उठाते हुए इसे 6-3 से जीत लिया। जोकोविच संघर्ष करते नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि 10 बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन का सफर इस बार क्वार्टर फाइनल में ही खत्म हो जाएगा। तीसरे सेट में जोकोविच ने वापसी की कोशिश की और तीसरे गेम में मुसेटी की सर्विस ब्रेक कर 2-1 की बढ़त बना ली। इसी दौरान मुसेटी को अपने दाहिने पैर के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ। उन्होंने कोर्ट पर ही मेडिकल टाइम आउट लिया और फिजियो से इलाज कराया। इसके बाद उन्होंने एक गेम और खेलने की कोशिश की, लेकिन दर्द इतना ज्यादा था कि वो दौड़ने की स्थिति में नहीं थे। स्कोर जब जोकोविच के पक्ष में 3-1 था, तब मुसेटी ने रिटायर होने का फैसला किया। अगला मुकाबला: सिनर या शेल्टन से होगी भिड़ंत
सेमीफाइनल में जोकोविच का सामना बुधवार देर रात होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। यह मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन यानिक सिनर और अमेरिका के बेन शेल्टन के बीच होना है। टेनिस फैंस को उम्मीद है कि सेमीफाइनल में जोकोविच और सिनर के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। रायबकिना ने पहला सेट एक घंटे में जीता
रायबकिना और इगा स्वियातेक के बीच पहला सेट करीब एक घंटे तक चला, जिसमें दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सेट के आखिरी गेम में रायबकिना ने स्वियातेक की सर्विस ब्रेक कर 7-5 से सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में रायबकिना पूरी तरह हावी रहीं। रूस में जन्मी और कजाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही रायबकिना ने शुरुआती दो सर्विस ब्रेक के साथ 3-0 की बढ़त बनाई और स्वियातेक को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने 6-1 से दूसरा सेट जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी से होगा
रायबकिना का सामना अमेरिकी खिलाड़ी से होगा गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल में रायबकिना का मुकाबला जेसिका पेगुला और अमांडा अनिसिमोवा के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। पेगुला 2024 यूएस ओपन की फाइनलिस्ट रही हैं, वहीं अनिसिमोवा पिछले साल विंबलडन और यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची थीं।
दूसरे सेमीफाइनल में टॉप सीड आर्यना सबालेंका का सामना एलिना स्वितोलिना से होगा। तीसरे सेट में बदला मैच का रुखतीसरे सेट में जोकोविच ने वापसी की कोशिश की और तीसरे गेम में सर्विस ब्रेक कर 2-1 की बढ़त बनाई। इसी दौरान मुसेटी को दाहिने पैर की मांसपेशी में खिंचाव आ गया। उन्होंने मेडिकल टाइमआउट लिया और खेलने की कोशिश की, लेकिन दौड़ने में असमर्थ रहे। स्कोर 3-1 होने पर मुसेटी ने मुकाबले से हटने का फैसला किया। जोकोविच बोले– मैं हारकर घर जाने वाला थामैच के बाद 38 वर्षीय जोकोविच ने कहा, “मुझे लोरेंजो के लिए बहुत बुरा लग रहा है। आज वह मुझसे बेहतर खेल रहे थे। सच कहूं तो मैं हारकर घर जाने की तैयारी में था, लेकिन किस्मत ने साथ दिया। मैं इस तरह जीतना नहीं चाहता था।” 25वें ग्रैंड स्लैम की ओर एक कदम औरइस जीत के साथ जोकोविच अपने करियर के 25वें ग्रैंड स्लैम और 11वें ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब की ओर बढ़ गए हैं। फिलहाल वह मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड की बराबरी पर हैं। सेमीफाइनल में किससे भिड़ंत?अब सेमीफाइनल में जोकोविच का सामना यानिक सिनर और बेन शेल्टन के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। फैंस को जोकोविच बनाम सिनर के हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है। __________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IND vs NZ चौथा टी-20 आज:भारत ने विशाखापट्टनम में 4 में से 3 मुकाबले जीते, बुमराह को आराम मिल सकता है भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा। पूरी खबर
इगा स्वियातेक ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर:एलिना रायबकिना और जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में पहुंची; जोकोविच को दो सेट हारने के बाद वॉकओवर मिला


