मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना पर भाजपा ने उठाए सवाल:सेहत क्रांति के दावे को जुमला बताया, 48 महीने बाद भी जमीन पर कुछ नहीं

मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना पर भाजपा ने उठाए सवाल:सेहत क्रांति के दावे को जुमला बताया, 48 महीने बाद भी जमीन पर कुछ नहीं

पंजाब सरकार की प्रस्तावित सेहत बीमा योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले “सेहत क्रांति” का नारा दिया था, लेकिन 48 महीने बीतने के बावजूद सरकार जमीन पर एक कदम भी नहीं चली। तरुण चुग ने कहा कि सरकार बनने से पहले दावा किया गया था कि आते ही स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त होंगी और 16 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, लेकिन हकीकत इसके उलट है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2025 में भी जनता से झूठ बोला गया और अब 2026 में योजना लॉन्च करने की घोषणा की जा रही है। भाजपा नेता ने कहा कि सरकार अब यह कह रही है कि सेहत बीमा योजना को लागू करने में 6 से 7 महीने लगेंगे, जबकि वास्तविकता में इसमें कम से कम एक साल का समय लगेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य सरकार पर पहले से ही 4.99 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है, तो इतनी महंगी योजना के लिए पैसा कहां से आएगा। तरुण चुग ने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारियों को अब तक महंगाई भत्ता (DA) नहीं दिया गया है, जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जब सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रही, तो जनता को स्वास्थ्य बीमा का लाभ कैसे देगी। उन्होंने बताया कि कपूरथला और होशियारपुर में मेडिकल कॉलेजों के लिए सरकार पहले ही 100-100 करोड़ रुपये का प्रावधान कर चुकी है, जबकि कुल 778 करोड़ रुपये अलग-अलग मदों में रखे गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नजर नहीं आ रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *