फसल खराबे के मुआवजे के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान:आवण्ड सवाई गंज के ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा

फसल खराबे के मुआवजे के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान:आवण्ड सवाई गंज के ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा

सवाई माधोपुर के कई इलाकों में मंगलवार शाम को ओले पड़े थे। जिससे किसानों की फसले खराब हो गई। जिसके चलते बुधवार को ग्राम पंचायत आवण्ड-सवाईगंज के ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद एडीएम संजय शर्मा को ज्ञापन सौंपकर फसल खराबे के मुआवजे की मांग की है। फसल खराबे की जल्द गिरदावरी करवाकर मुआवजे देने की मांग देवीशंकर बैरवा ने बताया कि उनके गांव में मंगलवार शाम भीषण ओलावृष्टि हुई थी। जिससे किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई थी। ओलावृष्टि के कारण सरसों, गेहूं, चना, टमाटर, मिर्च सहित अन्य रबी फसलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यहां ओले पड़ने से किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही पलों में बर्बाद हो गई। जिससे उनकी आर्थिक एवं मानसिक स्थिति खराब है। बनवारी लाल भारतीय ने बताया कि कई किसान कर्ज के बोझ तले दब गए हैं और उनके सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। फसल नुकसान को लेकर ग्राम पंचायत आवण्ड-सवाईगंज के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, सवाई माधोपुर को ज्ञापन देकर प्रभावित गांवों में तत्काल गिरदावरी करवाने और प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत किसानों को उचित मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की है। ग्रामीण ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि इस आपदा की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र राहत पैकेज घोषित किया जाए, ताकि किसानों को जल्द से जल्द आर्थिक संबल मिल सके। इस दौरान भैरूलाल गुर्जर, अर्जुनलाल, हजारी, गुलाबचंद, सोनीराम, मोतीराम, राधेश्याम, धनश्याम, श्याम सुन्दर बैरवा, हजारी सैनी, सीताराम, रामलखन सैनी, रामखिलाड़ी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *