पटना में जिला कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से वसंतोत्सव कला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को टिकुली कला और सिक्की कला सिखाई जाएगी। यह कार्यशाला 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक बिहार ललित कला अकादमी, पटना में होगी। इसका आयोजन कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार और जिला प्रशासन पटना मिलकर कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार की पारंपरिक लोक कलाओं-विशेष रूप से टिकुली कला और सिक्की कला को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है। 11 से 29 साल के युवा ले सकते हैं हिस्सा इस कार्यशाला में 11 साल से 29 साल तक के लड़के-लड़कियां भाग ले सकते हैं। इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल हो सकते हैं। आवेदन करने के लिए जारी किए गए QR कोड को स्कैन करना होगा। फॉर्म भरने के बाद उसे जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, पटना में जमा करना होगा। चाहें तो आवेदन ईमेल आईडी daco.ptna@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। 3 फरवरी तक करना होगा आवेदन आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 फरवरी 2026 दोपहर 3 बजे तक रखी गई है। इसके बाद कोई फॉर्म नहीं लिया जाएगा। आप अपना भरा हुआ फॉर्म जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, तृतीय तल, जिला विकास भवन, समाहरणालय, पटना (गांधी मैदान के पास) जमा कर सकते है। पारंपरिक कला को मिलेगा बढ़ावा इस कार्यशाला में एक्सपर्ट कलाकारों से सीधे टिकुली और सिक्की कला सीखने का मौका मिलेगा। इससे न सिर्फ आपकी कला निखरेगी, बल्कि आगे चलकर इससे रोजगार या स्वरोजगार का रास्ता भी खुल सकता है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाओं का मकसद युवाओं को अपनी पारंपरिक कला से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। पटना में जिला कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से वसंतोत्सव कला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को टिकुली कला और सिक्की कला सिखाई जाएगी। यह कार्यशाला 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक बिहार ललित कला अकादमी, पटना में होगी। इसका आयोजन कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार और जिला प्रशासन पटना मिलकर कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार की पारंपरिक लोक कलाओं-विशेष रूप से टिकुली कला और सिक्की कला को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है। 11 से 29 साल के युवा ले सकते हैं हिस्सा इस कार्यशाला में 11 साल से 29 साल तक के लड़के-लड़कियां भाग ले सकते हैं। इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल हो सकते हैं। आवेदन करने के लिए जारी किए गए QR कोड को स्कैन करना होगा। फॉर्म भरने के बाद उसे जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, पटना में जमा करना होगा। चाहें तो आवेदन ईमेल आईडी daco.ptna@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। 3 फरवरी तक करना होगा आवेदन आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 फरवरी 2026 दोपहर 3 बजे तक रखी गई है। इसके बाद कोई फॉर्म नहीं लिया जाएगा। आप अपना भरा हुआ फॉर्म जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, तृतीय तल, जिला विकास भवन, समाहरणालय, पटना (गांधी मैदान के पास) जमा कर सकते है। पारंपरिक कला को मिलेगा बढ़ावा इस कार्यशाला में एक्सपर्ट कलाकारों से सीधे टिकुली और सिक्की कला सीखने का मौका मिलेगा। इससे न सिर्फ आपकी कला निखरेगी, बल्कि आगे चलकर इससे रोजगार या स्वरोजगार का रास्ता भी खुल सकता है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाओं का मकसद युवाओं को अपनी पारंपरिक कला से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना है।


