जहानाबाद में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला:पत्थरबाजी के बाद आगजनी, 4 पुलिसकर्मी घायल; हाईकोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

जहानाबाद में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला:पत्थरबाजी के बाद आगजनी, 4 पुलिसकर्मी घायल; हाईकोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

जहानाबाद के रतनी प्रखंड स्थित गुलाबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह कार्रवाई हाई कोर्ट के निर्देश पर की जा रही थी। जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार नाम के व्यक्ति की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें बना ली थीं। अशोक कुमार ने इस संबंध में हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने और जमीन पर निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया था। हंगामे से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अतिक्रमण हटाने पहुंची तो पथराव किया शुरू जिला परिवहन पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिन्हें मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया था, ने बताया कि जब टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो अतिक्रमणकारियों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने सड़क पर आगजनी कर विरोध भी प्रदर्शन किया। अतिक्रमित जमीन को कराया जा रहा खाली हमले के बाद जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अंचलाधिकारी ने पुष्टि की कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है। अतिक्रमित जमीन को खाली कराकर उस पर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है ताकि शांतिपूर्ण ढंग से कार्य संपन्न हो सके। जहानाबाद के रतनी प्रखंड स्थित गुलाबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह कार्रवाई हाई कोर्ट के निर्देश पर की जा रही थी। जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार नाम के व्यक्ति की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें बना ली थीं। अशोक कुमार ने इस संबंध में हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने और जमीन पर निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया था। हंगामे से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अतिक्रमण हटाने पहुंची तो पथराव किया शुरू जिला परिवहन पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिन्हें मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया था, ने बताया कि जब टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो अतिक्रमणकारियों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने सड़क पर आगजनी कर विरोध भी प्रदर्शन किया। अतिक्रमित जमीन को कराया जा रहा खाली हमले के बाद जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अंचलाधिकारी ने पुष्टि की कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है। अतिक्रमित जमीन को खाली कराकर उस पर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है ताकि शांतिपूर्ण ढंग से कार्य संपन्न हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *