Ajit Pawar Death In Plane Crash: इस समय सोशल मीडिया पर अजित पवार की मौत से तहलका मचा हुआ है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और कद्दावर नेता अजित पवार की 64 साल की उम्र में मौत हो गई है। जैसे ही ये खबर आई बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया। अब इसी बीच हम बात कर रहे हैं ऐसे ही सितारों की जिन्होंने अपनी जान प्लेन क्रैश में गवां दी।
तरुणी सचदेव के जन्मदिन पर ही हुई मौत (Ajit Pawar Death In Plane Crash)
‘रसना गर्ल’ के नाम से मशहूर और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘पा’ में नजर आने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट तरुणी सचदेव की कहानी सबसे ज्यादा भावुक करने वाली है। महज 14 साल की तरुणी का जन्म 14 मई 1998 को हुआ था। कुदरत का क्रूर खेल देखिए कि 14 मई 2012 को, यानी अपने 14वें जन्मदिन के दिन ही नेपाल में हुए एक विमान हादसे में उनकी मौत हो गई। इस सफर में तरुणी के साथ उनकी मां भी थीं और उनकी मौत भी उसी हादसे में हुई थी।

इंदर ठाकुर का पूरा परिवार समुद्र में हो गया था दफन
फिल्म ‘नदिया के पार’ में चंदन के बड़े भाई ‘ओमकार’ का किरदार निभाने वाले इंदर ठाकुर की मौत की खबर ने पूरे देश को हिला दिया था। 23 जून 1985 को इंदर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट 182 में सवार थे। आतंकियों ने इस विमान को बम से हवा में ही उड़ा दिया था। विमान उस वक्त समंदर के ऊपर था, जिसके चलते 329 लोगों की जान गई और इंदर ठाकुर समेत कई लोगों की तो लाश तक नसीब नहीं हुई थी।

सूर्यवंशम फेम एक्ट्रेस सौंदर्या थी प्रेग्नेंट
अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ की एक्ट्रेस सौंदर्या को भला कौन भूल सकता है। 17 अप्रैल 2004 को सौंदर्या एक चुनावी प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर से करीमनगर जा रही थीं। बेंगलुरु के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनका हेलिकॉप्टर महज 100 फीट की ऊंचाई पर क्रैश हो गया। इस हादसे में सौंदर्या की मौके पर ही मौत हो गई थी। सौंदर्य उस समय प्रेग्नेंट थीं, जिसने इस दुखद घटना को और भी ज्यादा मार्मिक बना दिया था।

आलिया की उड़ान भरते ही खत्म हुई थी जिंदगी
फेमस एक्ट्रेस और गायिका आलिया की मौत भी एक ऐसे ही विमान हादसे में हुई थी। 25 अगस्त 2001 को बहामास में उनका विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद रनवे के पास ही गिर गया। जांच में पता चला कि विमान अपनी क्षमता से 700 पाउंड ज्यादा भारी था। महज 22 साल की उम्र में आलिया और उनके साथ सवार 8 अन्य लोगों की इस हादसे में जान चली गई थी।



