ब्यावर में सम्मेलन में 9 जोड़ेंगे थामेंगे एक-दूसरे का हाथ:वर-वधू की निकाली जाएगी शोभायात्रा, विश्वकर्मा जयंती पर 31 को होगा कार्यक्रम

ब्यावर में सम्मेलन में 9 जोड़ेंगे थामेंगे एक-दूसरे का हाथ:वर-वधू की निकाली जाएगी शोभायात्रा, विश्वकर्मा जयंती पर 31 को होगा कार्यक्रम

ब्यावर में विश्वकर्मा जयंती और सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जांगिड़ ब्राह्मण समाज चारों पट्टियां एवं श्री विश्वकर्मा प्रबंध समिति की बैठक हुई। 31 जनवरी को होने वाले इस आयोजन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। बैठक में तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के अनुसार जांगिड़ समाज हर साल विश्वकर्मा जयंती पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करता है। जयंती कार्यक्रमों की शुरुआत 30 जनवरी को रात 8 बजे भजन संध्या से होगी। रात 9 बजे समाज के बुजुर्गों और उत्कृष्ट समाजबंधुओं का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद रात 9:30 बजे मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। रात 12 बजे विश्वकर्मा जयंती की वार्षिक बोलियों का आयोजन होगा। भगवान विश्वकर्मा की निकाली जाएगी शोभायात्रा
31 जनवरी को सुबह 7 बजे जांगिड़ समाज प्रधान शंभू लाल लेखरा झंडारोहण करेंगे। इसके बाद 7:15 बजे यज्ञोपवीत संस्कार और हवन होगा। सुबह 8 बजे विनायक पूजन और तणी-थाम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इस शोभायात्रा में वर-वधू और विभिन्न झांकियां शामिल होंगी। यह जुलूस विश्वकर्मा मंदिर, शाहपुरा मोहल्ला से शुरू होकर सनातन स्कूल, चमन चौराहा, चांग गेट, लोहारान चौपड़, भारत माता सर्कल और महावीर बाजार होते हुए मेवाड़ी गेट के बाहर स्थित श्री विश्वकर्मा भवन पहुंचेगा। विदाई के साथ होगा समापन
श्री विश्वकर्मा भवन में सुबह 11:15 बजे वर द्वारा तोरण की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद पाणिग्रहण संस्कार संपन्न होंगे और भोजन प्रसाद का आयोजन रहेगा। शाम 4 बजे वर-वधुओं की विदाई के साथ जयंती कार्यक्रमों का समापन होगा।
जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री विश्वकर्मा प्रबंध समिति के प्रधान शंभू लाल लेखरा, मंत्री अशोक छड़ियां, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर इंद्राणीया, पूर्व प्रधान बाबूलाल भावरेल, जांगिड़ ब्राह्मण युवा संघ अध्यक्ष मुकेश मांकड़ और मंत्री पंकज लेखरा सहित कई समाजबंधु अपनी सेवाएं देंगे। इनमें मोहित जांगिड़, चिमन प्रकाश, ओम प्रकाश खंडेलवाल, पूनमचंद, सुगनचंद, अमरचंद, राजू बुढ़ल, नंद किशोर पंवार, राजेश निशान, मुकेश लेखरा, शांति लाल किंजा, ओम प्रकाश पलोल, मुकेश बुढ़ल, प्रहलाद सकवाया, यज्ञदत्त, नवल किंजा, कपिल इगन और रामदयाल लेखरा शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *