नालंदा में युवक ने फंदे से लटक की आत्महत्या:भाई के साथ सोया हुआ था, पानी पीने के बहाने दूसरे कमरे में जाकर दी जान

नालंदा में युवक ने फंदे से लटक की आत्महत्या:भाई के साथ सोया हुआ था, पानी पीने के बहाने दूसरे कमरे में जाकर दी जान

नालंदा में एक युवक ने मंगलवार की रात आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मानपुर गांव निवासी कुलदीप चौधरी के बेटे (18) समीर कुमार के रूप में की गई। समीर कुमार के पिता कुलदीप चौधरी ने कहा कि समीर अपने भाई सचिन के साथ छत पर कमरे में सोया हुआ था। तभी वह उठकर नीचे पानी पीने के लिए गया। काफी देर तक वापस नहीं आया। जब सचिन भाई को देखने के लिए नीचे उतरा तो एक कमरा अंदर से बंद मिला। वेंटिलेटर से झांक कर देखा तो समीर पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। मामला गिरियक थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया शोर होने पर घर के अन्य सदस्य भी नींद से जाग गए और दरवाजा तोड़कर फंदे पर लटके युवक को नीचे उतारा गया और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। समीर 3 भाई और 3 बहन में सबसे बड़ा लड़का था। हालांकि समीर ने खुदकुशी क्यों की है इस मामले में परिजन खुलकर बोलने में परहेज कर रहे हैं। समीर इस बार ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर का एग्जाम देने वाला था। गिरियक थाना अध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि खुदकुशी की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। नालंदा में एक युवक ने मंगलवार की रात आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मानपुर गांव निवासी कुलदीप चौधरी के बेटे (18) समीर कुमार के रूप में की गई। समीर कुमार के पिता कुलदीप चौधरी ने कहा कि समीर अपने भाई सचिन के साथ छत पर कमरे में सोया हुआ था। तभी वह उठकर नीचे पानी पीने के लिए गया। काफी देर तक वापस नहीं आया। जब सचिन भाई को देखने के लिए नीचे उतरा तो एक कमरा अंदर से बंद मिला। वेंटिलेटर से झांक कर देखा तो समीर पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। मामला गिरियक थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया शोर होने पर घर के अन्य सदस्य भी नींद से जाग गए और दरवाजा तोड़कर फंदे पर लटके युवक को नीचे उतारा गया और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। समीर 3 भाई और 3 बहन में सबसे बड़ा लड़का था। हालांकि समीर ने खुदकुशी क्यों की है इस मामले में परिजन खुलकर बोलने में परहेज कर रहे हैं। समीर इस बार ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर का एग्जाम देने वाला था। गिरियक थाना अध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि खुदकुशी की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *