जमुई में सोशल मीडिया से जुड़े तीन प्रेमी जोड़े मिले:बिहारी मोहल्ले में पकड़ाए, चार युवक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

जमुई में सोशल मीडिया से जुड़े तीन प्रेमी जोड़े मिले:बिहारी मोहल्ले में पकड़ाए, चार युवक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

जमुई में मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए प्रेम संबंध में बंधे तीन जोड़े मिलने पहुंचे। टाउन थाना क्षेत्र के बिहारी मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में देखकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चार युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि तीनों युवतियां लखीसराय जिले की निवासी हैं, जिनमें से एक मुखिया की पुत्री बताई जा रही है। युवकों में एक नवादा जिले का और अन्य जमुई जिले के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर हुई थी बातचीत शुरू
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन युवक-युवतियों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। वे सभी एक कार से जमुई मिलने पहुंचे थे, जिसमें युवकों ने उनकी मदद की थी। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सभी से पूछताछ की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमुई में मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए प्रेम संबंध में बंधे तीन जोड़े मिलने पहुंचे। टाउन थाना क्षेत्र के बिहारी मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में देखकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चार युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि तीनों युवतियां लखीसराय जिले की निवासी हैं, जिनमें से एक मुखिया की पुत्री बताई जा रही है। युवकों में एक नवादा जिले का और अन्य जमुई जिले के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर हुई थी बातचीत शुरू
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन युवक-युवतियों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। वे सभी एक कार से जमुई मिलने पहुंचे थे, जिसमें युवकों ने उनकी मदद की थी। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सभी से पूछताछ की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *