अजमेर में घर के बाहर से पुलिसकर्मी की स्कार्पियो चोरी:युवती को डरा धमकाकर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ कर रही पुलिस

अजमेर में घर के बाहर से पुलिसकर्मी की स्कार्पियो चोरी:युवती को डरा धमकाकर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ कर रही पुलिस

अजमेर के हरीभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कांस्टेबल की स्कार्पियों गाड़ी उसके घर के बाहर से चोरी हो गई। इस मामले को लेकर पीड़ित कांस्टेबल ने थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं, हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने युवती को डरा धमकाकर रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाने के एएसआई जयलाल ने बताया-हरिभाऊ उपाध्याय नगर के दाहरसेन स्मारक के पास कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले देवराज चौधरी ने अपनी गाड़ी उनके घर के बाहर पार्क की थी। जब सुबह बाहर आए तो वहां गाड़ी नहीं थी। उन्होंने इसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इस पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक अन्य मामले में हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि एक व्यक्ति ने उसे डरा धमका कर उसके साथ 7 साल तक रेप करता रहा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। ………….. पढें ये खबर भी…. अजमेर में सफाई कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट हुई:नाले की सफाई को लेकर विवाद, दोनों पक्षों को थाने ले आई पुलिस अजमेर के पुराने प्लाजा सिनेमा क्षेत्र के धानका बस्ती के बाहर नाले की सफाई को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। सूचना के बाद क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्लॉक टावर थाना प्रभारी भीखाराम काला ने बताया कि जो भी रिपोर्ट दी जाएगी, इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *