मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुरक्षा को देखते हुए तत्काल प्रभाव से पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, कोर्ट प्रशासन को एक धमकी भरा ई-मेल मिला। इसमें मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट परिसर में सिलसिलेवार बम धमाके की बात कही गई थी। इस धमकी के बाद जिला जज ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए तत्काल कोर्ट परिसर खाली करने का निर्देश जारी किया। जिला जज के आदेश पर पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। कोर्ट में चल रही सभी न्यायिक प्रक्रियाओं को फिलहाल रोक दिया गया है। सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते (BDDS) और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस की टीम परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ले रही है। कोर्ट के प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया है और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। एसएसपी समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था और जांच अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है पुख्ता
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल के स्रोत की जांच की जा रही है और साइबर सेल की टीम धमकी भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल, पूरे परिसर को एक किले में तब्दील कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जांच पूरी होने और सुरक्षा के बाद ही कोर्ट में कामकाज सामान्य रूप से शुरू हो सकेगा। मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुरक्षा को देखते हुए तत्काल प्रभाव से पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, कोर्ट प्रशासन को एक धमकी भरा ई-मेल मिला। इसमें मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट परिसर में सिलसिलेवार बम धमाके की बात कही गई थी। इस धमकी के बाद जिला जज ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए तत्काल कोर्ट परिसर खाली करने का निर्देश जारी किया। जिला जज के आदेश पर पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। कोर्ट में चल रही सभी न्यायिक प्रक्रियाओं को फिलहाल रोक दिया गया है। सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते (BDDS) और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस की टीम परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ले रही है। कोर्ट के प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया है और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। एसएसपी समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था और जांच अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है पुख्ता
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल के स्रोत की जांच की जा रही है और साइबर सेल की टीम धमकी भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल, पूरे परिसर को एक किले में तब्दील कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जांच पूरी होने और सुरक्षा के बाद ही कोर्ट में कामकाज सामान्य रूप से शुरू हो सकेगा।


