भिवाड़ी के फूल बाग थाना क्षेत्र में महेश्वरी गांव के समीप स्थित परशुरामपुरिया कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के कपड़ों में अचानक आग लग गई। जो काफी देर तक तड़पता रहा। बड़ी मुश्किल से आग बुझा उसे अस्पताल लेकर आना पड़ा। हीटर के सामने बैठा था। तब अचानक ध्यान हटने पर कपड़ों में आग लग गई।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी 41 वर्षीय रामवीर सिंह पिछले कई वर्षों से भिवाड़ी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। बीती रात वह कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड रूम में ड्यूटी के दौरान ठंड से बचने के लिए हीटर के पास अलाव ताप रहा था। इसी दौरान उसका चेहरा दूसरी ओर था और पीछे से उसकी जैकेट में आग लग गई। काफी समय तक आग लगी जैकेट नहीं उतार पाया। इस कारण जैकेट के नीचे का शरीर झुलस गया। 10 मिनट तक आग लगी रही करीब 10 मिनट तक रामवीर सिंह अकेला तड़पता रहा। बाद में किसी तरह खुद को संभालते हुए उसने अपने पड़ोसी को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचा और उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया। फिलहाल रामवीर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।


