भागलपुर,सीवान, मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:कैंपस खाली कराया गया; लेटर में लिखा- 12 बजे बड़ा धमाका होगा

भागलपुर,सीवान, मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:कैंपस खाली कराया गया; लेटर में लिखा- 12 बजे बड़ा धमाका होगा

बिहार के भागलपुर, सीवान, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल के जरिए ये धमकी दी गई है। मेल में बताया गया है कि 12 बजे धमका होगा। धमकी मिलने के बाद कोर्ट को खाली करा दिया गया है। भागलपुर में धमकी प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह को भेजी गई। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं। कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीएम और एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वायड की टीम पूरे परिसर की गहन जांच कर रही है। धमकी मिलने के बाद की तस्वीरें देखिए हाईकोर्ट को सूचन दी गई ई-मेल मिलते ही उन्होंने सूचना तुरंत पटना हाईकोर्ट को दी। साथ ही जिले के वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत कराया गया। न्यायाधीश ने अदालत परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। सीवान में जिला जज को मिला धमकी का मेल सीवान में सिविल कोर्ट के जज को धमकी का मेल किया गया है। इसके बाद उन्होंने धमकी की जानकारी पुलिस कप्तान को दी। पुलिस की टीम कोर्ट कैंपस को खाली कराने में जुट गई है। वकील कमलेश ने बताया कि, प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि, एहतियातन कैंपस को खाली कराया जा रहा है। पुलिस की टीम जांच कर रही है। डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई है। 8 जनवरी को भी कोर्ट में ब्लास्ट करने की मिली थी धमकी 8 जनवरी को पटना सिविल कोर्ट, पटना सिटी कोर्ट, किशनगंज सिविल कोर्ट, गयाजी सिविल कोर्ट और मधुबनी सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस वक्त भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। लेटर में क्या लिखा था वो पढ़िए बिहार के भागलपुर, सीवान, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल के जरिए ये धमकी दी गई है। मेल में बताया गया है कि 12 बजे धमका होगा। धमकी मिलने के बाद कोर्ट को खाली करा दिया गया है। भागलपुर में धमकी प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह को भेजी गई। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं। कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीएम और एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वायड की टीम पूरे परिसर की गहन जांच कर रही है। धमकी मिलने के बाद की तस्वीरें देखिए हाईकोर्ट को सूचन दी गई ई-मेल मिलते ही उन्होंने सूचना तुरंत पटना हाईकोर्ट को दी। साथ ही जिले के वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत कराया गया। न्यायाधीश ने अदालत परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। सीवान में जिला जज को मिला धमकी का मेल सीवान में सिविल कोर्ट के जज को धमकी का मेल किया गया है। इसके बाद उन्होंने धमकी की जानकारी पुलिस कप्तान को दी। पुलिस की टीम कोर्ट कैंपस को खाली कराने में जुट गई है। वकील कमलेश ने बताया कि, प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि, एहतियातन कैंपस को खाली कराया जा रहा है। पुलिस की टीम जांच कर रही है। डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई है। 8 जनवरी को भी कोर्ट में ब्लास्ट करने की मिली थी धमकी 8 जनवरी को पटना सिविल कोर्ट, पटना सिटी कोर्ट, किशनगंज सिविल कोर्ट, गयाजी सिविल कोर्ट और मधुबनी सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस वक्त भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। लेटर में क्या लिखा था वो पढ़िए  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *