गणतंत्र दिवस के अवसर पर कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में नागरिक सुरक्षा संगठन ने आपदा प्रबंधन से संबंधित मॉक ड्रिल और झांकी का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंगलवार को संगठन को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मॉक ड्रिल और झांकी का नेतृत्व चीफ वार्डन अनिल चमरिया ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशिक्षण प्रभारी कपलेश्वरी शर्मा, नाजीर सूरज कुमार और ऑपरेटर मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। 75 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने की सक्रिय सहभागिता इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा के मास्टर प्रशिक्षक मनोज कुमार दास, प्रवीण केसरी, सच्चिदानंद यादव, अंजली, गोपाल पासवान और पूजा कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजकिशोर यादव, नूर मोहम्मद, चंदन कुमार मंडल, पवन कुमार सहित लगभग 75 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत आग लगने, भूकम्प और बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव एवं सुरक्षा उपायों पर आधारित मॉक ड्रिल और झांकी प्रस्तुत की गई। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को व्यावहारिक और महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर जन-जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी मंत्री और कटिहार के जिला पदाधिकारी द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार दास ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। प्रशिक्षित स्वयंसेवक को बताया समाज की ताकत चीफ वार्डन अनिल चमरिया ने इस अवसर पर कहा कि नागरिक सुरक्षा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का भाव है। उन्होंने जोर दिया कि आपदा के समय प्रशिक्षित स्वयंसेवक ही समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने इस पुरस्कार को सभी स्वयंसेवकों की मेहनत का परिणाम बताया, जिससे प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों में आत्मबल और प्रेरणा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अनुमंडल पदाधिकारी सह उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा ने कहा कि कटिहार जिला आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। उन्होंने नागरिक सुरक्षा द्वारा किए गए इस मॉक ड्रिल को आमजन को सतर्क और सक्षम बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया। जिला पदाधिकारी, कटिहार ने संगठन के प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि वे अनुशासन, सेवा और तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने नागरिक सुरक्षा संगठन को आपदा प्रबंधन में जिला प्रशासन का एक मजबूत स्तंभ बताया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में नागरिक सुरक्षा संगठन ने आपदा प्रबंधन से संबंधित मॉक ड्रिल और झांकी का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंगलवार को संगठन को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मॉक ड्रिल और झांकी का नेतृत्व चीफ वार्डन अनिल चमरिया ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशिक्षण प्रभारी कपलेश्वरी शर्मा, नाजीर सूरज कुमार और ऑपरेटर मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। 75 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने की सक्रिय सहभागिता इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा के मास्टर प्रशिक्षक मनोज कुमार दास, प्रवीण केसरी, सच्चिदानंद यादव, अंजली, गोपाल पासवान और पूजा कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजकिशोर यादव, नूर मोहम्मद, चंदन कुमार मंडल, पवन कुमार सहित लगभग 75 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत आग लगने, भूकम्प और बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव एवं सुरक्षा उपायों पर आधारित मॉक ड्रिल और झांकी प्रस्तुत की गई। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को व्यावहारिक और महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर जन-जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी मंत्री और कटिहार के जिला पदाधिकारी द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार दास ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। प्रशिक्षित स्वयंसेवक को बताया समाज की ताकत चीफ वार्डन अनिल चमरिया ने इस अवसर पर कहा कि नागरिक सुरक्षा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का भाव है। उन्होंने जोर दिया कि आपदा के समय प्रशिक्षित स्वयंसेवक ही समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने इस पुरस्कार को सभी स्वयंसेवकों की मेहनत का परिणाम बताया, जिससे प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों में आत्मबल और प्रेरणा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अनुमंडल पदाधिकारी सह उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा ने कहा कि कटिहार जिला आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। उन्होंने नागरिक सुरक्षा द्वारा किए गए इस मॉक ड्रिल को आमजन को सतर्क और सक्षम बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया। जिला पदाधिकारी, कटिहार ने संगठन के प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि वे अनुशासन, सेवा और तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने नागरिक सुरक्षा संगठन को आपदा प्रबंधन में जिला प्रशासन का एक मजबूत स्तंभ बताया।


