कटिहार स्टेशन पर RPF की नई पहल:सेगवे से गश्त शुरू, यात्रियों को सुरक्षा व नियमों की जानकारी, निगरानी और तेज

कटिहार स्टेशन पर RPF की नई पहल:सेगवे से गश्त शुरू, यात्रियों को सुरक्षा व नियमों की जानकारी, निगरानी और तेज

कटिहार रेलमंडल के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कटिहार स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षा और रेल नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। आरपीएफ जवान अब सेगवे (इलेक्ट्रिक स्कूटर) पर सवार होकर प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त कर रहे हैं। वे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा, टिकट संबंधी नियम, स्टेशन पर अनुशासन और सामान की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण संदेश दे रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी अधिक प्रभावी और तेज हुई
इस पहल से यात्रियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के साथ-साथ स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी अधिक प्रभावी और तेज हुई है। यात्रियों ने इस कदम की सराहना की है। उनका कहना है कि सेगवे पर गश्त करते आरपीएफ जवानों को देखना एक नया और सकारात्मक अनुभव है। पीएस के निर्देश पर यह कदम उठाया गया
आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें रेलवे नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। भविष्य में इस पहल को धीरे-धीरे और व्यापक स्तर पर लागू करने की योजना है। इस अभियान के दौरान आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर अवेदानंद सिंह सहित कई सुरक्षा अधिकारी और जवान मौजूद थे। कटिहार रेलमंडल के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कटिहार स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षा और रेल नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। आरपीएफ जवान अब सेगवे (इलेक्ट्रिक स्कूटर) पर सवार होकर प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त कर रहे हैं। वे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा, टिकट संबंधी नियम, स्टेशन पर अनुशासन और सामान की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण संदेश दे रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी अधिक प्रभावी और तेज हुई
इस पहल से यात्रियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के साथ-साथ स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी अधिक प्रभावी और तेज हुई है। यात्रियों ने इस कदम की सराहना की है। उनका कहना है कि सेगवे पर गश्त करते आरपीएफ जवानों को देखना एक नया और सकारात्मक अनुभव है। पीएस के निर्देश पर यह कदम उठाया गया
आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें रेलवे नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। भविष्य में इस पहल को धीरे-धीरे और व्यापक स्तर पर लागू करने की योजना है। इस अभियान के दौरान आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर अवेदानंद सिंह सहित कई सुरक्षा अधिकारी और जवान मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *